|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:52 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

इलियास कश्मीरी को धन पहुंचाता था राजा

शिकागो।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:43 AM
Ilyas Kashmiri was raza of the money leads

अमेरिका की एक कोर्ट ने पाकिस्तानी अमेरिकी कैब चालक को अल कायदा कमांडर इलियास कश्मीरी को धन पहुंचाने के आरोप में दोषी पाया है। माना जाता है कि कश्मीरी पिछले साल ड्रोन हमले में मारा जा चुका है। कश्मीरी इस धन का इस्तेमाल जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में करता था। कैब चालक को 15 साल तक की सजा हो सकती है।

खान को अधिकतम 15 साल की जेल
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जन्मा और पला बढ़ा 58 वर्षीय राजा लहरासिब खान को विदेशी आतंकी संगठन को मैटरियल सपोर्ट करने के संदर्भ में एक कोर्ट ने दोषी ठहराया। राजा 1970 में पाकिस्तान से अमेरिका आकर बस गया था। मार्च 2010 में गिरफ्तार किए गया खान को अधिकतम 15 साल की जेल हो सकती है। उसकी सजा की घोषणा 30 मई को की जाएगी।

1988 में अमेरिकी नागरिकता मिल गई
राजा पर गिरफ्तारी के बाद आतंकी लीडर कश्मीरी को मैटरियल सपोर्ट उपलब्ध कराने की कोशिश में दो आरोप लगाए गए थे लेकिन अभियोजकों ने एक समझौते के तहत एक आरोप को वापस ले लिया था। न्याय विभाग ने कहा कि राजा के साथ हुई क्षमा समझौता के तहत उसे पांच से आठ साल जेल की सजा पर सहमति हुई थी। इसके बदले में राजा को सरकार के साथ किसी भी मामले में सहयोग करना था। खान को 1988 में अमेरिकी नागरिकता मिल गई थी। राजा ने स्वीकार किया कि उसने साल 2000 के मध्य में पाकिस्तान में कश्मीरी से मुलाकात की थी और उसकी उसके साथ 2008 में दोबारा मुलाकात हुई थी।

कश्मीरी को 20 हजार पाकिस्तानी रुपये
न्याय विभाग ने कहा कि कश्मीरी के साथ अपनी दूसरी मुलाकात में खान को पता चला कि कश्मीरी अल कायदा के साथ काम करता है। इसके अलावा खान को यह भी मालूम पड़ा कि कश्मीरी भारत सरकार के खिलाफ कश्मीर में आतंकी हमलों का नेतृत्व करता है। 2008 में अपनी मुलाकात के दौरान कश्मीरी ने खान को बताया था कि ओसामा बिन लादेन जिंदा है और वह स्वस्थ है और उन्हें निर्देश देता है। उस समय खान ने कश्मीरी को करीब 20 हजार पाकिस्तानी रुपये दिए थे। उसका इरादा भारत के खिलाफ हमलों में कश्मीरी की मदद करने की थी। न्याय विभाग ने कहा कि 20 नवंबर 2009 को खान ने करीब 77917 रुपये शिकागो से वेस्टर्न यूनियन के जरिए पाकिस्तान में एक व्यक्ति को भेजे थे और उसने उस व्यक्ति को फोन से करीब 25000 रुपये कश्मीरी को देने का निर्देश दिया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मरा नहीं जिंदा है इलियास कश्मीरी
भाटी हत्या में इलियास कश्मीरी का हाथ
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132