|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:50 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

मार्क जुकेरबर्ग ने चौंकाया, मैं हूं हैकर

न्यूयॉर्क/वार्ता।
Story Update : Monday, February 06, 2012    9:21 AM
Facebook founder Jukerberg told I am Hacker

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'फेसबुक' के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग ने खुद को हैकर बताते हुए कहा है कि उनके इस हुनर ने ही उनकी कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने में मदद की।

कोई भी चीज सर्वश्रेष्ठ नहीं होती
जुकेरबर्ग (27) ने कहा कि वे खुद को हैकर मानते हैं। कोई भी चीज सर्वश्रेष्ठ नहीं होती और उसमे हमेशा सुधार की गुंजाइश मौजूद रहती है। हैकर अपनी इसी सोच के बलबूते उन विचारों और उत्पादों पर बाजी लगाते हैं जो नए तो होते हैं लेकिन उनके असफल रहने की आशंका भी मौजूद रहती है। अपनी इसी हैकर सोच के बलबूते मैंने दुनिया की सबसे कामयाब इंटरनेट कंपनी खड़ी की।

'द हैकर वे' में किया खुलासा
जुकेरबर्ग ने यह बात 'द हैकर वे' नामक उस आलेख में कही है जों कंपनी ने आईपीओ के लिए फेसबुक को पेश करने के लिए सरकारी पर्यवेक्षकों को सौंपे जाने वाले एक दस्तावेज का हिस्सा है।

आखिर कौन होते हैं हैंकर
हैकर मूल रूप से कंप्यूटर के उन महारथियों को कहा जाता है जो दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों और सरकारी एजेंसियों की वेबसाइटों और सर्वर में सेंध लगाकर कई गोपनीय जानकारियां चुरा लेते हैं। हालांकि सर्वरों के दो वर्ग होते हैं एक वे जो कानून के खिलाफ जाकर काम करते हैं और दूसरे वह जो कंपनियों की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अपने हुनर का इस्तेमाल करते हैं।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
फेसबुक ने आईपीओ में भी गूगल को पछाड़ा
फेसबुक बन रहा सटोरियों का नया हथियार
आप की राय -
intzar hussain, kushinagar
good to see that you are hacker but it dont prove a r a good hacker.
archit, grkp
good to see that you are hacker but it dont prove a r a good hacker.coz good hacker never prevals his name.....ha :)
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132