|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:45 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

जल्द नीचे आएगी चीन की विकास दर: बिडेन

वाशिंगटन/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:10 PM
China growth rate will come down soon Biden

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि चीन की मौजूदा विकास दर लंबे समय तक बनी नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि चीन ने प्रति परिवार एक बच्चे की नीति पर अमल कर रखा है।

बिडेन ने फ्लोरिडा के एक कालेज में अपने संबोधन के दौरान कहा कि जब वह अगस्त में चीन गए थे तो उन्होंने चीन सरकार से साफ कह दिया था कि अमेरिका का वित्त संकट स्थाई नहीं है और इसका हल निकाला जा रहा है। यह उस समस्या की तुलना में कहीं ज्यादा सरल है जिसके अनुसार चीनी परिवार को केवल एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति है।

बिडेन ने कहा कि इस नीति के दुष्परिणाम अगले 20 सालों में देखने को मिलेंगे। 20 साल बाद चीन में काम करने वाले हाथ बहुत कम होगें जबकि देश में रिटायर हो रहे लोगों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। बिडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब चीनी उपराष्ट्रपति झी जिंगपिंग अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर आने वाले हैं। चीन ने तेजी से बढ़ती आबादी पर काबू पाने के लिए एक बच्चे की नीति पर वर्ष 1979 में अमल करना शुरू किया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132