Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
au   |   au   |   Set as Homepage
au
    Thursday, February 09, 2012  |  Last Update - 10:19 AM IST
ज्योतिष
  आप यहाँ हैं: होम » ज्योतिष
 
शशिधर
उत्तर : आपकी कुंण्डली में चतुर्थ भाव के नैसर्गिक कारक पर शनि की दृष्टि तथा मंगल का त्रिक भाव में वक्री होना इच्छा पूर्ति में विलंब का कारण है। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक मंगलवार गाय को गुड़ की ड़ली खिलाएं। सवा पांच रत्ती का पन्ना चांदी में दाहिनी कनिष्ठका में बुधवार के दिन धारण करें। ऐसा करने पर 45 वें वर्ष में आपकी इच्छा पूर्ति की संभावना बनेगी।
संदीप त्यागी
उत्तर : आपकी कुण्डली में शिक्षा के योग उत्तम है। शनि मंगल का दृष्टि संबंध तकनीकी क्षेत्र में उत्तम सफलता दे सकता है। वतर्मान में चल रही मंगल महादशा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक मंगलवार गाय को गुड़ की डली खिलाएं। सवा पांच रत्ती का पन्ना चांदी में दाहिनी कनिष्ठका में बुधवार के दिन धारण करें।
अरूण
उत्तर : वर्तमान में चल रही पंचमेश की महादशा नवम्बर 12 तक शुभ फल प्रदान करेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता होगी। उक्त तिथि के बाद का समय स्वास्थ्य,धन आदि क्षेत्रों में परेशानी उत्पन्न करेगा। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक रविवार शिवलिंग पर दूर्वांकुर चढ़ाएं, लाभ होगा।
आशु
उत्तर : कुंण्डली में सप्तमेश की त्रिक भाव में स्थिति तथा सप्तम भाव के नैसर्गिक कारक का शत्रु ग्रहों के मध्य होना, विवाह में सामान्य विलंब कर सकता है। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक मंगलवार गाय को गुड़ की ड़ली खिलाएं। सवा पांच रत्ती का पुखराज या सुनैहला दाहिनी तजर्नी में गुरुवार के दिन सोना या तांबा में धारण करें। ऐसा करने पर वर्ष 2013 की प्रथम तिमाही में आपके विवाह की संभावना बनेगी।
अमर सिन्हा
उत्तर : आपकी इच्छा पूर्ति की संभावना वर्ष 2016 में बनेगी। वर्तमान में कुंण्डली में बने आंशिक काल सर्प दोष की शांति के लिए नित्य मोर पंख दो तीन बार अपने शरीर पर घुमाएं। शनि शांति के लिए प्रत्येक शनिवार सांयकाल सरसों के तेल से बना मीठा परांठा कुत्ते को ड़ालें। सवा पांच रत्ती का मूंगा सोना या तांबा में दाहिनी अनामिका में मंगलवार के दिन धारण करें।
सचिदानंद
उत्तर : आपकी कुंण्डली में धनेश की द्वादश भाव में पाप कर्तरी में स्थिति आर्थिक क्षेत्र में परेशानी दे रही है। ग्रह शांति के लिए किसी जानकार पुरोहित से श्री सूक्त एवं पुरूष सूक्त के पाठ कराएं। नित्य कुत्ते को रोटी ड़ालें एवं रविवार से प्रारंभकर नित्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्य को जल अर्पित करें, लाभ होगा।
महेन्द्र नेपाल
उत्तर : नवम्बर 2009 से चल रहा दशा क्रम आपके प्रतिकूल है। कुंण्डली में बना आंशिक काल सर्प दोष 40 वें वर्ष के बाद से विपरीत प्रभाव दे रहा है। गोचर में भी आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। ग्रह शांति के लिए नित्य मोर पंख दो तीन बार अपने शरीर पर घुमाएं। सात शनिवार शनि मंदिर में एक कच्चा नारियल व सात साबुत बादाम सांयकाल चढ़ाएं। सवा पांच रत्ती का मूंगा व इतने ही वजन का मोती चांदी में मंगलवार व सोमवार के दिन क्रमशः दाहिनी मध्यमा एवं कनिष्ठका में धारण करें, लाभ होगा।
अनामिका सिंह
उत्तर : कुंण्डली में शनि मंगल का दृष्टि संबंध आपकी इच्छा पूर्ति में सहायक है। वर्तमान में गोचर में शनि की साढ़े साती इच्छा पूर्ति में विलंब कर सकती है। ग्रह शांति के प्रत्येक शनिवार सांयकाल कुत्ते को सरसों के तेल से बना मीठा परांठा ड़ालें। नित्य भगवान शिव की उपासना करें। सवा पांच रत्ती का मोती चांदी में दाहिनी कनिष्ठका में सोमवार के दिन धारण करें।
बांके बिहारी शर्मा
उत्तर : वर्तमान में चल रही गुरू महादशा तथा गोचर में शनि की साढ़े साती आपकी इच्छा पूर्ति में बाधक है। ग्रह शांति के लिए प्रत्येक गुरूवार गाय को बेसन का एक लड्डू खिलाएं। प्रत्येक शनिवार सांयकाल कुत्ते को सारसों के तेल से बना मीठा परांठा ड़ालें। धैर्य पूर्वक ऐसा करने पर आगामी वर्ष में आपकी इच्छा पूर्ति की संभावना बन सकती है।
शिव ओम सत्यम
उत्तर : वर्तमान में चल रही कुंण्डली के कारक ग्रह मंगल की महादशा आपकी इच्छा पूर्ति में सहायक है, परन्तु लग्नेश का नीच राशि में होना इच्छा पूर्ति एवं प्रगति में बाधक है। इच्छा पूर्ति के लिए नित्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्य को जल अर्पित करें। सवा पांच रत्ती का माण्क्यि सोना या तांबा में दाहिनी अनामिका में रविवार के दिन धारण करें। ऐसा करने पर इसी वर्ष की अंतिम तिमाही में आपकी इच्छा पूर्ति संभव है।
12345678910...
प्रमुख ख़बरें