2 जी घोटाले में कोर्ट ने 122 लाइसेंस रद्द कर कई कंपनियों को झटका दिया है। इनमें टाटा टेली सर्विसेज के अलावा एतिस्लात, स्वान टेलीकॉम, एस-टेल यूनिनॉर, लूप टेलीकॉम वीडियोकॉन, एलियांज इंफ्रा आइडिया सेलुलर, सिस्टेमा श्याम टेली सर्विजेज, डिशनेट वायरलैस , रिलाइंस, यूनिटेक और वोडाफोन एस्सार शामिल थी। इन सभी कंपनियों पर घोटाले का गहरा असर पड़ा है। कंपनियों की साख खत्म हो गई है और इनके ब्लेकलिस्टेड होने की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि लाइसेंस लेने की होड़ ने जिन बड़ी कंपनियों ने झूठे नामों से कंपनियां खड़ी की थी वो अपने ही बुने जाल में फंस गई हैं क्योंकि ब्लेकलिस्टेड झूठी कंपनियों की साख बड़ी और ओरिजिनल कंपनियों की साख को बट्टा लगा देगी।
|