|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:26 PM IST
दुनिया 360o
  आप यहाँ हैं: होम » मैगज़ीन » दुनिया 360

बर्फ में दफन इतिहास

Story Update : Wednesday, February 08, 2012    12:16 AM
history in Buried snow

मास्को। रूसी वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक की बर्फ के नीचे दबी दो करोड़ साल पुरानी एक झील को खोजने का दावा किया है। इससे झील के नीचे के जीवन के बारे में अनूठी जानकारी मिलने की उम्मीद बंधी है। रूसी संवाद समिति रिया नोवोस्ती के अनुसार, अंटार्कटिक में लेक वोस्तोक में बर्फ के नीचे चार किमी की गहराई पर छेद किया गया है।

खबर है कि वैज्ञानिकों ने 3768 मीटर की गहराई तक छेद किया और वे झील की सतह तक पहुंचने में कामयाब हो गए। झील का पानी चलायमान है। बर्फ के नीचे चार किलोमीटर की गहराई पर होने के बावजूद वहां आक्सीजन की आपूर्ति पायी गई है। इसके साथ ही खोदी गई बर्फ में पहले ही सूक्ष्म जीवाणु पाए गए हैं।’

रूसी विज्ञान अकादमी में खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. व्लादीमिर कोतल्याकोव के अनुसार ‘लेक वोस्तोक में सूक्ष्म जीवाणुओं की खोज से लगता है कि यूरोप में कहीं और भी जीवन है।’ डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार रूसी आर्कटिक और अंटार्कटिक शोध संस्थान के विशेषज्ञ अब झील से लिए गए पानी के नमूने की जांच करेंगे।

इस बीच, सरकारी रूसी संवाद समिति ने दावा किया है कि जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के अभिलेखागार का बहुमूल्य गुप्त भंडार इसी जगह के समीप किसी बर्फ के बंकर में दबा हो सकता है। ‘ऐसा समझा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के दिनों में नाजी दक्षिणी ध्रुव की ओर बढ़ गए थे और उन्होंने लेक वोस्तोक में अड्डे का निर्माण शुरू कर दिया था।’

इसके लिए एडमिरल कार्ल दोंतीज के 1943 के उस बयान का उल्लेख किया है गया है जिसमें कहा गया था कि ‘जर्मन के पनडुब्बी बेड़े को इस बात का गर्व है कि उसने हिटलर के लिए अंटार्कटिक में ‘दुनिया के दूसरे छोर पर’ एक अभेद्य किला बना लिया है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Naveen kumar, Jhansi
Aapne ye sab kiya ab iske aage kya hoga kya hume pta chal payega ki kya such m ice k nice lyf thi.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132