|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:25 PM IST
दुनिया 360o
  आप यहाँ हैं: होम » मैगज़ीन » दुनिया 360

किसे चुनेंगे आप दौलत या भगवान

Story Update : Tuesday, January 31, 2012    12:25 AM
Who would you choose as your wealth or God

अंग्रेजी की एक मशहूर कहावत है वरींग इस डिसबिलीविंग इन गॉड। यानी चिंता करने का मतलब है कि आपको भगवान पर विश्वास नहीं है। 99 प्रतिशत लोग भगवान पर भरोसा करते हैं , जिन्हें हम आस्तिक कहते हैं। सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं , जो भगवान को नहीं मानते। ये लोग भगवान के अस्तित्व को ही स्वीकार नहीं करते। इन लोगों को नास्तिक कहा जाता है।

लेकिन जो 99 प्रतिशत लोग हैं, इनमें से कितने लोगों का भगवान की शक्ति पर गहरा और पूरा विश्वास है। ये देखा गया है कि जब लोगों से भगवान और धन-दौलत में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो ज्यादातर ने धन-दौलत को चुना। इसका कारण ये है कि आज इंसान तुरंत नतीजे चाहता है। बहुत कम लोग ऐसे हैं,जिनके पास धीरज है। विज्ञान और तकनीक ने इस क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।

आज के बाजारवाद के दौर में इंसान के दिमाग में ये बात अच्छी तरह बिठा दी गई है कि पैसे के बिना जीवन का अस्त्तिव ही नहीं हो सकता। जिंदगी की हर चीज से ज्यादा जरूरी आज के दौर में पैसा हो गया है। हमें एक चीज हमेशा याद रखनी चाहिए कि भगवान ने इंसान को बनाया और बदले में इंसान ने पैसा बनाया और उसका गुलाम बन गया।

हालांकि इस बात पर सहमत होना मुश्किल है, लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हम पैसे के गुलाम बन गए हैं। इसाइयों के धर्म ग्रंथ बाइबिल में कहा गया है कि ‘आप एक ही समय में दो लोगों के अधीन नहीं हो सकते या दो लोगों को सर्वोच्च नहीं मान सकते। आपको या तो भगवान को चुनना होगा या धन-दौलत को।’

भगवान, इंसान की साधारण कल्पना से परे हैं। भगवान तो एक ही है , आप उसे अपनी श्रद्धा से कोई भी नाम दे सकते हैं। किसी भी रूप में पूजा कर सकते हैं। कोई भी धर्म मान सकते हैं। भगवान का सीधा मतलब है विश्वास। भगवान आपका मन देखते हैं, समाज में आपका रुतबा नहीं। इसलिए 99 प्रतिशत आस्तिक लोगों में से वही सच्चा भक्त है जो दौलत और भगवान के बीच, भगवान को चुनता है।


3

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
CHHAMA SHARMA, Delhi
Yes god is great Thanks
shalabh, barabanki
good
,
yaha100%. sahi hai ki 99% log bhagvan ko mante hain par 9%hi muskil se attot vishwas. karte hain.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132