|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 10:14 PM IST
दुनिया 360o
  आप यहाँ हैं: होम » मैगज़ीन » दुनिया 360

मंत्रों में है शक्ति

Story Update : Wednesday, February 08, 2012    9:37 PM
Immense power of mantras

मंत्रों की शक्ति में कुछ लोग विश्वास नहीं करते। लेकिन इनका प्रभाव होता है। ठीक उसी तरह, जैसे आग, हवा, पानी और बिजली में यकीन करें या न करें, ये शक्तियां प्रभावित करती हैं। प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री डॉ. फ्रिस्टलाव ने अल्ट्रासोनोरेटर नामक एक ऐसा यंत्र तैयार किया है। यह यंत्र अपने ध्वनि कंपनों से दो रासायनिक यंत्रों को थोड़ी ही देर में मिला सकता है।

इस यंत्र के बाद पिछले तीस वर्षों में ध्वनि विज्ञान ने काफी तरक्की की है। कैलीफोर्निया में वाइब्रेशन थैरेपी इंस्टीट्यूट के निदेशक डाॅ. एमीयल केंटास के मुताबिक वह दिन दूर नहीं, जब कर्णातीत ध्वनि के जरिये पदार्थ के किसी भी हिस्से में हलचल उत्पन्न की जा सकती है या उसमें बदलाव लाया जा सकता है। कई कीटाणु ऐसे होते हैं जो रसायनों में इस तरह घुल जाते हैं कि उन्हें किन्ही बाहरी या सूक्ष्म उपचारों से नष्ट नहीं किया जा सकता।

डाॅ. केंटास का कहना है कि कर्णातीत या सूक्ष्म कंपन उन्हें नष्ट कर सकते हैं। अपने शोध के दौरान उनका ध्यान उपांशु जप पर गया। उपांशु जप से कर्णातीत ध्वनि उत्पन्न होती है और उसका प्रभाव रोग शोक को दूर करने वाला साबित होता है। उपांशु जप योग का वह प्रकार है जिसमें जप करने वाले के होंठ और जुबान तो हिलते हैं, लेकिन आवाज नहीं होती।

जप का एक और स्तर होता है-मानस जप। उसमें होंठ और जुबान भी नहीं हिलती। मन ही मन जप चलता रहता है। इसकी सामर्थ्य ज्यादा प्रभावशाली होती है। इससे होने वाले ध्वनि कंपन कभी-कभी तो विस्फोट जैसे साबित होते हैं। डाॅ. एमिल के अनुसार भारतीय तत्वदर्शी यदि दावा करते हैं कि मंत्र शक्ति से किसी रोग को ठीक कर देने, विष उतार देेने या मानसिक स्थिति में आए विकारों को दूर कर देने अथवा किन्हीं सूक्ष्म शरीरधारी बुरी आत्माओं का असर खत्म करने के दावे किए जाते हैं तो गलत नहीं हैं।


5

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Tushar bhardwaj, sambhal
i am satishfied to you...but some people think it work in long time...no it work in a very short time period...if only iff we have concentration power....
garima srivastava, allahabad
ok
MOHIT, DELHI
मंत्रो में बहुत शक्ति है यु बात बिलकुल सच है जय बाबा श्यामगिरी KI
RAJEEV KUMAR MAURYA, gyanpur
haa, yah sahi hai ki mantro me sakti hoti hai par yah bahut der se prabhashali hoti hai,jisase aaj k navyuvako ka es par se vishvaas hatata jaa raha hai, ye keval adhunik vastuo me vyst rahte hai. jisase hum apni prachine tantro mantro ko kho rahe hai. aisa hi raha to ek din hume esaka patan hote hue dekhenge.
sadhna thakur, bilaspur
ठीक है
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132