हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के बारे में रितिक रोशन ने ट्विटर पर तारीफों की झड़ी लगा दी थी। रितिक ने गौरी खान की लुक्स और स्टाइल के लिए जो लिखा, उसे पढ़ कर बाकी हीरोइनें जरूर जल-भुन गई होंगी।
उन्होंने लिखा -`मैं इस समय सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की के साथ हूं, गौरी खान! और अगर इजाजत मिले तो हॉटेस्ट गर्ल भी इसमें जोड़ना चाहूंगा। तैयार हो जाओ दुनियावालों, अब वो आने वाली हैं।’ वैसे रितिक ने ऐसा कुछ गलत नहीं लिखा।
गौरी खान को सेलेब सोसाइटी में स्टाइल दीवा का दर्जा प्राप्त है। लेकिन जो बात ध्यान देने वाली है कि रितिक को इन दिनों ही गौरी खान में यह खूबियां क्यों नजर आईं। दरअसल लोग कह रहे हैं कि यह माजरा पति-पत्नी और वो वाला है। पर इसमें रितिक वो की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। इस माजरे में वो हैं प्रियंका चोपड़ा।
शाहरुख के शादीशुदा जीवन में इस समय प्रियंका चोपड़ा नाम के ग्रहण लगने की बातें खूब आम हैं। गौरी इन दिनों शाहरुख से खिंची-खिंची हैं। और रितिक शाहरुख और गौरी के बीच प्रेम की डोर वापस बांधने की कोशिश कर रहे हैं। गौरी और रितिक की पत्नी सुजान बहुत पक्की सहेलियां हैं।
और दुनिया जानती है कि जब सुजान और रितिक के बीच में काइट्स वाली बारबरा मोरी आ गई थीं, तो शाहरुख ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रितिक को सुजान के प्रति प्यार का इजहार करवाने के लिए जमीन तक पर लिटा और लोटा दिया था। ऐसे में मौका मिलते ही रितिक मदद न करते तो दोस्त कैसे कहलाएंगे। और इससे यह भी समझ में आता है कि शाहरुख और गौरी के बीच खिंचाव की खबरों में कुछ तो सच है ही।
0