अब यह बात जगजाहिर है कि प्रतीक अपनी हीरोइन एमी जैक्शन के प्यार में पड़ चुके हैं। इधर खबर है कि आजकल वे फिल्म एक दीवाना था की अपनी इस हीरोइन के घर में ही रह रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतीक से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने एमी से अपने संबंधों के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया।
जब उनसे पूछा गया कि वे एमी के बारे में क्या सोचते हैं, तो उन्होंने कहा कि वे एमी से बहुत प्यार करते हैं। वे उनके प्यार में कब पडे़, पता ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मजाक किया कि अब एमी उनके बारे में क्या सोचती हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बता दें कि एमी एक ब्रिटिश मॉ-डल हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी जगह बनाने की महत्वाकांक्षा रखती हैं। फिल्म एक दीवाना था में प्रतीक और एमी की जोड़ी है।
हिंदी फिल्मों में काम पाने के लिए एमी हिंदी सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि काफी हिंदी तो उन्हें प्रतीक से ही सीखने को मिल जाती है। तो क्या अगली किसी फिल्म में इन दोनों अदाकारों की जोड़ी देखने को मिल सकती है? जी हां, खबर तो यही है कि इन दोनों प्रेमियों को लेकर कई निर्माता फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। प्रतीक और एमी दोनों ही ऐसी फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्सुक भी हैं।
0