|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 9:54 PM IST
छोटा परदा
  आप यहाँ हैं: होम » सिनेमा » छोटा परदा

किरदार को घर-घर पहुंचाना चुनौतीपूर्ण

Story Update : Tuesday, February 07, 2012     7:36 PM
it is challenge to delivery Character to home

सिद्धांत के बाद प्रदीप के किरदार में वापसी कर रहे एक्टर पवन शंकर कैरेक्टर को लोकप्रिय करना महत्वपूर्ण मानते हैं। किरदार बड़ा या कलाकार। यह सवाल हर एक्‍टर से किया जाता है। ढाई साल के बाद टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले अभिनेता पवन शंकर के अनुसार किरदार को घर-घर पहुंचाना चुनौतीपूर्ण होता है।

इससे पहले स्टार वन पर सिद्धांत नाम के शो में एक जबरदस्त वकील का किरदार निभा चुके पवन अब सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हो रहे शो क्या हुआ तेरा वादा में मोना सिंह के अपोजिट प्रदीप सिंह की भूमिका में दिख रहे हैं।

किरदार के बारे में वह कहते हैं, ‘यह शो इतना रीयल है कि हर शादीशुदा व बच्चों वाला आदमी इससे रिलेट हो जाएगा।’ शुरू से ही मीडिया की लाइन में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले पवन का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर के एक राजनीतिक परिवार से है।

वह इलाहाबाद यूनिवरि्सटी से बीकॉम टॉप करने के बाद आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए कर चुके हैं और चार साल तक कॉरपोरेट की दुनिया में जॉब भी की है। फिर एक दिन अचानक इन्हें एक्‍टिंग लाइन में मौका मिल गया और पवन वहीं के होकर रह गए। जल्दी ही पवन राजधानी एक्सप्रेस और क्रम नाम की फिल्मों के अलावा दूसरी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
सिने समाचार
रेड बिकनी में दीपिका का हॉट अंदाज
deepika sizzles in a red hot bikini ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में बिकनी पहन रह....
हॉट स्पॉट
प्रिया से शादी करेंगे करिश्मा के पति संजय कपूर!
Sanjay husband of Karisma Kapoor will get marry with Priya करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कूपर के बीच दूरियां खाई में तब्दील होने ....
छोटा परदा
रामदेव के निशाने पर आमिर का ‘सत्यमेव जयते’
baba ramdev slams aamir khans satyamev jayate सामाजिक कुरीतियों पर आधारित अपने कार्यक्रम सत्यमेव जयते के ज़रिए सुर्ख....
गॉसिप
ऐश्वर्या से कन्नी काट रहे हैं ड्रैस डिजाइनर?
designers sabyasachi has abandoned the aishwarya rai for dress design बॉलीवुड की हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन से अब उनके ड्रैस डिजाइनरों ....
हफ्ते की फिल्म
फिल्म समीक्षा : धारदार नहीं है रामू की 'डिपार्टमेंट'
Film Review Ram Gopal Vermas Department fails to woo audience रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' उतना असर नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद क....
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132