|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 9:53 PM IST
हफ्ते की फिल्म
  आप यहाँ हैं: होम » सिनेमा » हफ्ते की फिल्म

गली गली चोर है

Story Update : Saturday, February 04, 2012     12:22 AM
gali gali chor hai movie review

इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म बनाने के लिए इस समय करप्शन सबसे हॉट विषय है, लेकिन बात अच्छी पटकथा और उसके निर्वहन पर अटक जाती है। फिल्म गली गली चोर है की कहानी सम सामयिक है, परंतु इसमें ठूंसा गया अतिरिक्त हास्य दिक्कत पैदा कर देता है। समझ में नहीं आता कि यह फिल्म विशुद्ध रूप से हंसाने के लिए बनाई गई है या भ्रष्टाचार की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए। अगर पटकथा तार्किक बनाई जाती, तो निश्चित रूप से यह फिल्म ज्यादा असर करती।

भारत नाम के एक बैंक कैशियर को केंद्र में रखकर बुनी गई इस फिल्म में नेताओं और पुलिस तंत्र का गठबंधन दिखाया गया है। साथ ही यह भी बताने की कोशिश की गई है कि आज का सिस्टम कैसे आम आदमी को भ्रष्ट बन जाने पर मजबूर करता है। लेकिन लचर कहानी और बेतरतीब पटकथा के कारण यह पीपली लाइव, वेलडन अब्बा और खोसला का घोंसला जैसी भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्मों के करीब नहीं पहुंच पाती है। गली गली में चोर है में ऐसे दृश्यों की संख्या ज्यादा है, जो बेवजह ठुंसे हुए प्रतीत होते हैं।

इस फिल्म में एक नेता को मारे गए थप्पड़ वाले सीन की बड़ी चर्चा थी, लेकिन परदे पर इसका कोई प्रभाव नजर नहीं आता है। पिछले दिनों अन्ना हजारे को उनके गांव रालेगण सिद्धि जाकर यह फिल्म दिखाई गई थी, जिसकी वजह से इसे थोड़ी बहुत चर्चा जरूर मिली है। काश, यह अन्ना के भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान को आगे ले जाने में मदद कर पाती!! अभिनय की बात करें, तो अक्षय खन्ना, सतीश कौशिक, श्रेया सरन और मुग्धा गोडसे औसत हैं। विजय राज और अन्नू कपूर का काम जरूर ध्यान खींचता है। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का आइटम बेअसर है। हां, कैलाश खेर छा गए हैं। उनका टाइटल सांग अपील करता है।

हरि मृदुल


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
सिने समाचार
रेड बिकनी में दीपिका का हॉट अंदाज
deepika sizzles in a red hot bikini ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में बिकनी पहन रह....
हॉट स्पॉट
प्रिया से शादी करेंगे करिश्मा के पति संजय कपूर!
Sanjay husband of Karisma Kapoor will get marry with Priya करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कूपर के बीच दूरियां खाई में तब्दील होने ....
छोटा परदा
रामदेव के निशाने पर आमिर का ‘सत्यमेव जयते’
baba ramdev slams aamir khans satyamev jayate सामाजिक कुरीतियों पर आधारित अपने कार्यक्रम सत्यमेव जयते के ज़रिए सुर्ख....
गॉसिप
ऐश्वर्या से कन्नी काट रहे हैं ड्रैस डिजाइनर?
designers sabyasachi has abandoned the aishwarya rai for dress design बॉलीवुड की हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन से अब उनके ड्रैस डिजाइनरों ....
हफ्ते की फिल्म
फिल्म समीक्षा : धारदार नहीं है रामू की 'डिपार्टमेंट'
Film Review Ram Gopal Vermas Department fails to woo audience रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' उतना असर नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद क....
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132