विवेक ओबेराय का नसीब कुछ टेढ़ा चल रहा है। पहले उनके हाथ से संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला निकली और अब शैतान फेम डायरेक्टर बेजॉय नांबियार की फिल्म डेविड से उन्हें आउट कर दिया गया है। असल में विवेक की हठधर्मिता की वजह से यह हुआ है।
विवेक की जगह नील नितिन
फिल्म डेविड में ऐसे तीन युवकों की कहानी है, जिनका नाम डेविड है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के दौरान विवेक ने बेजॉय से जानकारी चाही थी कि दो अन्य डेविड कौन होंगे? जब बेजॉय ने उन्हें बताया कि अभी नाम तय नहीं हुए हैं, तो उन्होंने सुझाव दिया कि क्यों ना उन्हें ही तीनों भूमिकाएं सौंपी जाएं। इस सुझाव को बेजॉय ने सिरे से नकार दिया।
इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की शुरूआत हो गई। अब खबर है कि निर्देशक ने विवेक की जगह नील नितिन मुकेश को लेने का मन बना लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवेक और बेजॉय की पहले दिन से ही पटरी नहीं बैठ पा रही थी। डेविड के किरदार के बारे में विवेक की अलग राय थी और निर्देशक बेजॉय उसे अपनी तरह से फिल्माना चाह रहे थे। हालांकि विवेक को फिल्म डेविड से आउट करने के मामले में बेजॉय ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
0