रणबीर कपूर को काफी समय से बैकपेन हो रहा था। जब उनके लिए यह दर्द बर्दास्त से बाहर हो गया, तो उन्होंने ब्रीच केंडी हॉस्पिटल के एक जाने माने सर्जन को दिखाया। सर्जन ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें जल्द से जल्द ऑपरेशन करवा लेना चाहिए। यह एक छोटा सा ऑपरेशन होगा, इसलिए उन्हें टेंशन लेने की ज्यादा जरूरत नहीं है।
रणबीर कपूर ने डॉक्टर की सलाह मानी और माइनर ऑपरेशन करवा दिया। अब रणबीर कपूर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने से उनकी आगामी फिल्म बरफी की शूटिंग पर व्यवधान पड़ा है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अब आगे खिसका दी गई है।
पूरी तरह स्वस्थ होते ही रणबीर इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। यूं रणबीर काफी उत्साह में है, उन्हें फिल्म रॉकस्टार में अभिनय के लिए स्क्रीन और फिल्म फेयर जैसे कई बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। आगे भी अवार्ड मिलने का यह सिलसिला नहीं थमने वाला है।
0