सेलिब्रिटीज के तो कई फैन्स होते हैं। पर क्या ये भी किसी के फैन हो सकते हैं। जी हां, अब लता मंगेशकर को ही देखिए। उनके सुरीले गीतों को दुनिया गाती है, पर वह आजकल सीआईडी का गुणगान कर रही हैं।
यही नहीं सोनी टीवी पर लंबे समय से प्रसारित हो रहे शो के दो इंस्पेक्टर अभिजीत और दया और उनके बॉस एसीपी प्रद्युम्न ने पहली बार लता जी के कहने पर कुंवारा बाप फिल्म्ा के गाने आ री आजा नींदिया... की रिकारि्डंग भी की।
और यह गाना क्राइम थि्रलर के एक एपीसोड में भी दिखाया गया। लता के साथ इनकी मुलाकात भी दिलचस्प रही और सुर साम्राज्ञी ने इनसे सीआईडी से जुड़े सवाल पूछकर यह भी बताया कि वह सीआईडी की नियमित दर्शक हैं। है ना दिलचस्प!
0