शो का नाम ही है स्टील योर गर्लफ्रेंड, इसलिए इसके सेट पर चोरी हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। चोरी का शिकार बनी हैं कश्मीरा शाह। दिल्ली में पिछले सप्ताह कश्मीरा चैनल वी के शो की शूटिंग कर रही थी। कार में रखा कश्मीरा का हैंड बैग कोई ले उड़ा। उसमें क्रेडिट कार्ड्स भी थे।
कश्मीरा ने तुरंत अपने कार्ड्स को ब्लॉक करवाया और बिना शिकायत किए शूटिंग में जुट गईं। उनके इस व्यवहार से रैंडम प्रोडक्शन्स वाले बड़े खुश हुए और उन्होंने एक नया हैंडबैग कश्मीरा को दिया। कश्मीरा बताती हैं कि प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने सोचा कि मैं पूरा दिन अपसेट रहूंगी, शिकायत करूंगी, शूटिंग नहीं करूंगी। लेकिन शूटिंग के दौरान मेरे चेहरे पर उन्होंने मुस्कान देखी और उन्होंने मेरे नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की।
हालांकि चोरी के कारण कश्मीरा ने अपनी एक अंगूठी खो दी जो उनके बॉयफ्रेंड कृष्णा ने दी थी। इसका मुझे बहुत दुख है, कश्मीरा बताती हैं। लेकिन कश्मीरा को भला कृष्णा दुखी कैसे देख सकते हैं। उन्होंने कश्मीरा से वादा किया है कि इस वैलेंटाइन पर वे उन्हें एक अंगूठी देंगे। अब कश्मीरा सोचने लगी है कि इस चोरी से तो उन्हें फायदा हो गया है।
0