मधुर भंडारकर के निर्देशन में बन रही फिल्म हीरोइन में एक अंतरंग सीन करने के लिए आखिरकार बेबो राजी हो गई हैं। भंडारकर की मानें, तो यह एक बिस्तर का सीन है। इस सीन में उन्हें अर्जुन रामपाल के साथ न केवल सिगरेट और शराब पीनी है, बल्कि एक उत्तेजक बेड सीन भी करना है।
स्क्रिप्ट की डिमांड को दी तव्वजों
पहले तो करीना ने इस सीन को फिल्माने के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में स्क्रिप्ट की डिमांड को ध्यान में रखकर वे इसे करने के लिए राजी हो गईं। ऐसा नहीं है कि बेबो ने इससे पहले किसी फिल्म में उत्तेजक सीन नहीं किए हैं। फिल्म कुर्बान में फिल्माए गए हॉट सीन को दर्शक आज तक नहीं भूले हैं।
परंतु गौर करने की बात यह है कि इस फिल्म में उनके हीरो सैफ अली खान थे, जो कि उनके रियल लाइफ लवर भी हैं। जहां तक फिल्म हीरोइन का सवाल है, इसमें उन्हें अर्जुन रामपाल के साथ यह इंटिमेट सीन करना है। इस बारे में मधुर का कहना है कि करीना बहुत प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं और वे स्क्रिप्ट की डिमांड को अच्छी तरह समझती हैं।
0