दीपिका पादुकोण ने अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम करने के लिए रेस 2 जैसी फिल्म छोड़ने का मन बना लिया है। असल में उन्हें डेट्स प्रॉब्लम हो रही थी। समस्या यह है कि या तो वे रेस 2 में काम कर सकती थीं या फिर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही रणबीर की फिल्म में हीरोइन बन सकती थीं।
दीपिका ने रणबीर वाली फिल्म को प्राथमिकता दी है और रेस 2 में काम करने से इनकार कर दिया है। रेस 2 के निर्माता रमेश तौरानी समझ नहीं पा रहे हैं कि अब वे दीपिका की जगह किसे लें। इससे पहले भी जैकलीन उनकी फिल्म से इसी तरह अचानक निकल चुकी हैं।
जहां तक दीपिका का अयान की फिल्म में काम करने का प्रश्न है, वे किसी भी हालत में रणबीर के साथ दोबारा जोड़ी बनाना चाह रही हैं। इस समय रणबीर हॉट केक हैं। अगर वे अयान की फिल्म छोड़ती हैं, तो किसी दूसरी हीरोइन की लॉटरी लगना लाजिमी है। दीपिका यह सुनहरा मौका अपनी किसी प्रतिद्वंद्वी हीरोइन को नहीं देना चाहती हैं।
0