|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 9:35 PM IST
छोटा परदा
  आप यहाँ हैं: होम » सिनेमा » छोटा परदा

रामदेव के निशाने पर आमिर का ‘सत्यमेव जयते’

Story Update : Tuesday, May 22, 2012     1:13 PM
baba ramdev slams aamir khans satyamev jayate

सामाजिक कुरीतियों पर आधारित अपने कार्यक्रम सत्यमेव जयते के ज़रिए सुर्खियां बटोरने वाले आमिर खान पर योग गुरू बाबा रामदेव ने निशाना साधा है। रामदेव ने अपनी नाखुशी सार्वजनिक कर दी है।

बाबा ने आमिर खान के इस शो की आलोचना करते हुए कहा है कि यह कन्या भ्रूण हत्या जैसे मसलों को भले उठाता है, मगर यह कार्यक्रम इन मुद्दों से कम और पैसों से ज्यादा जुड़ा हुआ है।

रामदेव के मुताबिक यह नहीं कहा जा सकता कि आमिर ने या उनके जरिए इस कार्यक्रम ने समाज सुधार की मुहिम शुरू कर दी है। यह दरअसल प्रायोजकों और टीआरपी के जरिए खेला जाने वाला मुनाफे का खेल है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को आमिर खान के शो सत्यमेव जयते को पैसा कमाने का जरिया बताते हुए कहा कि कन्या तब बचेंगी, जब लोग दहेज लेना बंद करेंगे और मां, बहन-बेटियों की इज्जत करना सीखेंगे।

बाबा ने कहा कि टीवी शो करने वाले छोरे (आमिर खान) को सिर्फ साढ़े तीन करोड़ रु. से सरोकार है। लोग दहेज के डर से बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते हैं। अल्ट्रा साउंड का गलत उपयोग रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।


43

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Mohd Haseen, Moradabad
अरे बाबा बस मुह खोल कर टांगे हिलानी आती है कभी किसी का भला तो होने दो. तुमने अपना करोरो रुपए का टैक्स नहीं दिया और दुसरो पर उली उठाने चले पहले अपना टैक्स तो भरलो नहीं तो टैक्स वालो की read पड़ जाएगी खामोश रहो और अपना मुह बंद रखो नहीं तो मख्खी मुह में गुस जाएगी.
Rajeev Ranjan, Bodhgaya
जो पुलिस के डर से लरकियों वाले ड्रेस पहन कर भाग जाते हैं वो क्या जाने भलाई क्या होती है.
Dinesh, Bharuch
बाबा मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूँ, आपके द्वारा योग से काफी लोग फायदा ले रहे है में भी उसमे से एक हूँ, लेकिन मेरा ऐसा सोचना है की आपने राजनीती मैं आकर अपनी छवि को निचे ही किया है. मुझे आपसे इतना ही कहना है की आप योग शिक्षा देकर लोगो को लाभ पहुचाएं. यदि कोई दूसरा व्यक्ति लोगो को आज की ज्वलंत समस्याओं के प्रति जागरूक कर रहा है तो उसमे गलत क्या है. जहा देश मैं करोडो रूपए के घोटाले चल रहे है और जिनका कुछ नहीं हो रहा है उसके लिए मैं तो आमिर खान को यह सल्लाह दूंगा की वह इस टोपिक पर भी बात करें और लोगो को अव्गे कराये की आज तक कितने घोटाले सामने आये है और कितने का फैसला हुआ है, कितने पेंडिंग है और क्यों. आमिर की इस मुहीम से काफी लोगो को फायदा हो रहा है.
uma kant mishra, Mirzapur
आमिर तो पैसे के लिए कर रहा है ये सही बात है पर आप सुर्ख़ियों में आने के लिए नहीं कर रहे है. उसकी बुराई करने से अच्छा है की आप भी बिना पैसे का फ्री में इलाज कीजिये और जरुरत मंदों की बेटियों की सादी कराकर जन कल्याण का काम करें और एक बात मैं आमिर खान से भी कहना चाहता हूँ की यदि आप वाकई में जन कल्याण का काम करना चाहते है तो एयरटेल से मेसेज करने का चार्ज इस कार्यक्रम में फ्री करवा दे ताकि पब्लिक का पैसा बचे और सच में जन कल्याण हो सके
Imtiyaz bhaijaan, Lucknow
Baba ramdev aap kisi ke show per ungali mat uthaya kare, kyunki sab ko pata hai kya sahi hai kya galat,
khalid, allahabad
बाबा राम देव साहब कोई भी कम आसान नहीं होता है और kesi भी मुद्दे को उठाने के लिये एक मंच की ज़रूरत होती है आप लोग रामलीला मैदान को अपना मंच बनाते हो तो आमिर साहब ने टीवी को अपना मंच बनाया और ये सब से अच्छा और आसान तरीका है अपनी बात को लोगों तक फेलाने का रही मुद्दे की बात तो आप सफल नहीं हो पा रहे हो पर आमिर साहब को सफलता मिल रही है क्या वजह है आप सोंचे इस बारे में .पैसा सभी का रहे है पर कोई सही तरीके से और कोई गलत तरीके से बाबा आप अत्म्मंतन करे कौन सही कौन गलत.
jamil, jeedah Saudi arabia
बाबा पगला गए हो क्या अपना मुंह बंद रखो नहीं तो मक्खी चली जाएगी बकवास करने के अलावा कुछ पुण्य का काम करो.आमिर इस द ग्रेट .
ISHTIYAQ AHMAD, allahabad
Ramdev ko news me surkhiyon me rahne ka koi na koi bahana chahie. isilie wo ulte sidhe kaam karte rahte. Amir jo kar rahe hain wo apne lie kam aur hamare lie zyada kar rahe. kabhi to chup raha karo baba ramdev. hamesha dusre ke piche kyun pade rate ho. kya aap jante hain ki irshya (jalan) duniya me sab se buri cheez hai. iska rogi burai ke siva kuch nahi kar sakta. Pahle apna tax bhar do uske baad dusre ki burai karna.
ravi, lucknow
अरे बाबा अगर आप को आमिर से इतनी प्रॉब्लम हो रही की वो पैसे कम रहा तो आप क्या पतंजलि में फ्री इलाज क्र रहे हो अगर ऐसा ह तो पतंजलि योग चिकित्शालय को मात्र एक महीने के लिए फ्री कर दो देखे तुम कितने सीधे और सच्चे देशभक्त हो कभी कहते हो पोलिटिक्स नही करूँगा और मौका देखते हो सिर्फ चुगली का कुछ तो शर्म करो ढोंगी
ganesh, Dehradun
हमारे दश की सबसे बड़ी दुर्दशा इसी कारन हो रही हा कि अगेर कोई भी कुछ अच्छा करने कि कोसिस करे तो उसे तरह तरह के ताने सहने पड़ते है बाबा रामदेव आप तो कला धन इस देश मैं वापस लाने वाले थे ना तो फिर आप उस मुहीम को क्यों नहीं चला रहे हो किसी पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान मैं भी देख लेना चाहिए आमिर खान जो भी कर रहे है उसमे हमारे देश का फायदा है अपनी छोटी सोच से उपर निकल कर देखो रामदेव
mohammad khalid, Salon Rae bareli
अरे बाबा क्या बकवास करते हो दांत निकल कर यह बताओ तुमने क्या किया देश के बस दो रुपये की दवाई की चालीस रुपये की बेच कर मालामाल हो रहे हो तो वह कुछ नहीं आज कितने लोग हैं जो आमिर भाई के इस प्रोग्राम से जागरूक हुए और बहुत तेज़ी से हो रहे हैं हमें आमिर भाई पर गर्व है कि वो लोगों को गजुरुक कर रहे हैं बाबा please अपना मुंह बन रखो.
Rakesh, karnal
At least Amir has raised these issues in a better way. It help to understand these things in a effceive way and now peoples are giving thoughts to them and trying to minimise these problems.
rockey, chandigarh
जब बाबा राम देव कही योग शिवर लगते है के वो बिना पैसे लिए उसके शिवर के अन्दर बिना पैसे दिए या टिकेट लिए परवेश किया जा सकता है अगर नही तो ये खुद क्यों पैसे लेता है शिवर में परवेश करने का फ्री में क्यों नही परवेश करवाते
pradeep chauhan, etawah
baba aap bilkul thik kah rahe hai,sab khel paise ka hi hai.
vaseem, roorkee
बाबा ठीक कह रहे हे
Ajay Sahu, Raigarh
बाबा दिल पर लगेगी तभी बात बनेगी समझे . आमिर खान के इस शो ने कई भारतीयों के दिल को छु लिया है और बात बनने भी लगी है . भला किसी का क्र न सको तो बुरा किसी का मत करना . लगता है बाबा के पास दुसरो की नंदा करने के सिवा कोई और कम नहीं है .
Hameed, Balrampur
Babaramdev ek ghatiya admi wala kam mat karo ek adat tumari bahut kharab hai ungli karna apna dekho tum kiya kar rahe ho
Ashutosh, Dehradun
Baba ji log jante hai ki kon sahi hai aur kon galat..
GOVIND, UDAHMPUR (J&K)
दुसरो से मत जलो बाबा
u k mishra, allahabad
baba ji paisa aap bhhi kamate ho is liye mahan ho amit ji bhi kamate hain is liye mahanaik hain niramal baba bhi kamate hain is liye bhagvan hain paisa kamana buri bat to nahi hai paisa kamane ke sath agar thora samaj kalyan ke bare men socha jai to kya burai hai
123
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
सिने समाचार
रेड बिकनी में दीपिका का हॉट अंदाज
deepika sizzles in a red hot bikini ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में बिकनी पहन रह....
हॉट स्पॉट
प्रिया से शादी करेंगे करिश्मा के पति संजय कपूर!
Sanjay husband of Karisma Kapoor will get marry with Priya करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कूपर के बीच दूरियां खाई में तब्दील होने ....
छोटा परदा
रामदेव के निशाने पर आमिर का ‘सत्यमेव जयते’
baba ramdev slams aamir khans satyamev jayate सामाजिक कुरीतियों पर आधारित अपने कार्यक्रम सत्यमेव जयते के ज़रिए सुर्ख....
गॉसिप
ऐश्वर्या से कन्नी काट रहे हैं ड्रैस डिजाइनर?
designers sabyasachi has abandoned the aishwarya rai for dress design बॉलीवुड की हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन से अब उनके ड्रैस डिजाइनरों ....
हफ्ते की फिल्म
फिल्म समीक्षा : धारदार नहीं है रामू की 'डिपार्टमेंट'
Film Review Ram Gopal Vermas Department fails to woo audience रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' उतना असर नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद क....
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132