सूचना प्रद्यौगिकी कंपनी विप्रो इनफो टेक ने अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए देश की सबसे पतली अल्ट्राबुक 'ई-गो एरो' पेश की। कंपनी का कहना है कि इसे प्रत्येक भारतीय उपभोक्ता की जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है। 11.6 इंच एलईडी स्क्रीन वाले इस अल्ट्राबुक में सेकेण्ड जेनेरेशन इंटेल कोर आई-5 प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी लंबाई 14 इंच है।
उन्नत तकनीकी वाला उत्पाद
विप्रो सिस्टम एंड टेक्नॉलजी बिजनेस के प्रमुख अशोक त्रिपाठी ने कहा कि ई-गो प्रगतिशील भारतीयों के लिए एक उन्नत तकनीकी वाला उत्पाद है। उनका मानना है कि हल्के, पावरफुल और कम कीमत वाले लैपटॉप्स की मांग बढ़
रही है।
क्या है इसमें खास
1.7 किलोग्राम भार वाले इस अल्ट्राबुक में 500 जीबी की हार्ड डिस्क लगी हुई। यह अलग-अलग तीन कीमतों में बाजार में पेश की गई है, जिनकी कीमत 39,000 से 49,000 रूपए के बीच है। कंपनी फिलहाल एरो के तीन वर्जन एरो अल्फा, एरो बुक और एरो अल्ट्रा लाई है। इनमें पहले से ही विन्डो-7 व एमएस ऑफिस स्टार्टर लोड है। इसके अलावा एक की बोर्ड और टच पैड भी दिया गया है।
जैसा काम वैसी अल्ट्रा बुक
कंपनी के अनुसार एरो अल्फा को प्रतिदिन के कामकाज को देखते हुए डिजाईन की गई है, जो काम के दबाव को झेल सके। जो लोग स्टाइलिस है उनके लिए एरो बुक है। जो लोग हमेशा ऑन लाइन रहते हैं और यात्रा करते हैं उनके लिए विशेष तौर पर एरो अल्ट्रा डिजाईन की गई है।
0
खबर पर अपनी राय दें