|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 9:10 PM IST
नए उत्पाद
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » नए उत्पाद

टाटा स्काई पर देखिए वीडियो ऑन डिमांड

नई दिल्ली।
Story Update : Monday, December 05, 2011    11:09 PM
Tata Sky View Video on Demand

देश की प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी टाटा स्काई ने वीडियो ऑन डिमांड (वीओडी) सेवा की शुरुआत की है। कंपनी की इस सर्विस में ‘कैच अप टीवी’ और ‘वीओडी मूवी लाइब्रेरी’ शामिल है। वीओडी सुविधा टाटा स्काई एचडी बॉक्स पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपने सेट टॉप बॉक्स को एक ईथरनेट केबल के जरिए ब्राडबैंड कनेक्शन के साथ जोड़ना होगा।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी विक्रम मेहरा ने बताया कि कैच अप टीवी एक ऐसी सेवा है, जिसके तहत टाटा स्काई एचडी सब्सक्राइबर अपने पसंदीदा टीवी शो को किसी भी समय देख सकता है। शो के वास्तविक प्रसारण के तुरंत बाद भी इसका वीडियो टाटा स्काई पर देखा जा सकता है। इसके लिए शो को रिकॉर्ड करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता मनचाहे शो के वीडियो को टाटा स्काई के सर्वर से डाउनलोड कर सकता है और अपनी सुविधा अनुसार उसे किसी भी समय देखा जा सकता है। पहले चरण के दौरान कैच अप टीवी विभिन्न चैनलों स्टार प्लस, कलर्स, सब टीवी, एनडीटीवी, सोनी इंटरटेनमेंट, चैनल वी आदि के शो वीडियो उपलब्ध कराएगा।

दूसरी ओर वीओडी मूवी लाइब्रेरी में पुरानी और नई फिल्मों के वीडियो संग्रह उपलब्ध रहेंगे। इन्हें उपभोक्ता आसानी से डाउनलोड कर देख सकेंगे। मूवी लाइब्रेरी में अलग-अलग दौर और भाषाओं की 500 से 1,000 फिल्में उपलब्ध रहेंगी। लांचिंग चरण में कैच अप टीवी और मूवी डाउनलोड की सुविधा टाटा स्काई के ग्राहकों को पहले महीने निशुल्क मिलेगी। इसके बाद कैच अप टीवी के लिए उपभोक्ता को एक निश्चित सेवा शुल्क देना होगा। इसके साथ ही मूवी डाउनलोड्स पर भी शुल्क चुकाना पड़ेगा।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
JAGMER, ludhiana
I was waiting such type facilities for a long time . Thanks
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
नए उत्पाद की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132