|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 9:05 PM IST
नए उत्पाद
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » नए उत्पाद

ड्यूक ने उतारे विंटर कलेक्शन

.
Story Update : Friday, December 09, 2011    10:32 PM
Dukes Winter Collection launch

रेडिमेड गारमेंट ब्रांड ड्यूक ने नया विंटर कलेक्शन पेश किया है। यह कलेक्शन फैशनेबल और लेटेस्ट लुक के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं। इस रेंज में जैकेट, स्वेटर, थर्मल्स, फुल स्लीव शर्ट्स, स्वेटशर्ट्स, ट्रैकशूट, लोवर्स और वैल्यू पैक शामिल हैं। इस कलेक्शन की कीमत 599 रुपये से लेकर 3,999 रुपये के बीच है। इस कलेक्शन को मैन, वुमन और किड्स तीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सबसे आकर्षक 825 रुपये में डिजाइनर पोलो वैल्यू पैक, 735 रुपये में डिजाइनर वी नेक और 725 रुपये में डिजाइनर नेक वैल्यू पैक है।

आइडिया ने पेश किए किफायती 3जी स्मार्टफोन
सेल्युलर कंपनी आइडिया ने किफायती 3जी स्मार्टफोन पेश की रेंज पेश की है। एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 5,850 रुपये है। इन स्मार्टफोन को खास तौर पर अर्ध शहरी क्षेत्रों पर ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। विशेष ऑफर के तहत कंपनी नए 3जी स्मार्टफोन के साथ 3,500 रुपये की डाटा सेवाएं 259 रुपये के पैक के साथ दे रही है। इनमें कई फीचर जैसे- 3.2 एमपी कैमरा, टचस्क्रीन (3.5 इंच और 2.8 इंच स्क्रीन साइज), जीपीएस नेविगेटर सॉफ्टवेयर, एफएम रेडियो व एमपी3 प्लेयर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, सोशल मीडिया एप्स ब्राउजर आदि शामिल हैं। यह स्मार्टफोन मिनी कंप्यूटर और वाई-फाई राउटर की तरह भी काम कर सकते हैं। नए आइडिया 3जी स्मार्टफोन सभी बड़े मोबाइल रिटेल स्टोर्स और आइडिया आउटलेट पर उपलब्ध हैं।

ट्रांसेंड ने लांच किया एडवांस स्टोरेज डिवाइस
मल्टीमीडिया प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ट्रांसेंड इनफॉमेशन ने नया स्टोर जेट क्लाउड वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस लांच किया है। छोटे आकार और लंबी अवधि तक बैट्री बैक अप वाले इस डिवाइस की स्टोरेज क्षमता 64 जीबी तक है। यह पोर्टेबल स्टोर जेट क्लाउड एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य दूसरे वाई फाई डिवाइस पर स्टोरेज स्पेस एक्सटेंड कर सकता है। फोटो, डॉक्यूमेंट्स, ई-बुक, म्यूजिक और मूवी इसके वायरलेस नेटवर्क से एक्सेस किया जा सकता है। ट्रांसेंड का यह नया स्टोरजेट क्लाउड 32 जीबी और 64 जीबी में दो साल की वारंटी के साथ उपलब्ध है।

ग्लोबल गैजेट्स के नए स्पीकर
यूनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी ग्लोबल गैजेट्स ने पैरेट जिक्मू स्पीकर बाजार में उतारे हैं। इन्हें फिलिप्स स्ट्रैक द्वारा डिजाइन किया गया है। इन स्पीकर पर सभी मॉडर्न डिजिटल डिवाइस के जरिए संगीत का लुत्फ उठाया जा सकता है। यह एप्पल डिवाइस सहित यह सभी डिजिटल फार्मेट को सपोर्ट करता है। पैरेट स्पीकर नई वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी कीमत 80,000 रुपये है।

आसुस ने उतारा अल्ट्रा पोर्टेबल जेनबुक
आसुस टेक्नोलॉजी ने अल्ट्रा पोर्टेबल जेनबुक लांच किया है। इस अल्ट्रा बुक की मोटाई फ्रंट महज 0.11 इंच और रीयर 0.67 इंच है। जेनबुक में लेटेस्ट इंटेल के सेकेंड जेनरेशन के कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सॉलिड स्टोरेज क्षमता 256 जीबी है। साथ ही ब्लूटूथ वी4.0 और यूएसबी 3.0 पोर्ट है। आसुस जेनबुक को कस्टम कूलिंग टेक्नोलॉजी पर डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत है कि जब इसकी बैट्री लाइफ 5 फीसदी से नीचे हो जाती तो जेनबुक ऑटोमेटिक फाइल सेव करने लगेगा। इससे डाटा लॉस के खतरों से बचा जा सकेगा। दूसरे अल्ट्राबुक के मुकाबले इसकी बैट्री 25 फीसदी अधिक काम करती है। देश में जेनबुक की कीमत 89,999 रुपये है।

ब्रिटानिया न्यूट्रीच्वाइस के नए प्रोडक्ट
न्यूट्रीच्वाइस ब्रांड के तहत ब्रिटानिया ने नए प्रोडक्ट लांच किए हैं। यह सुविधाजनक स्नैकिंग विकल्प में पेश किए गए हैं। इनमें न्यूट्रीच्वाइस मल्टीग्रेन थीन्स और न्यूट्रीच्वाइस मल्टीग्रेन रोस्टी शामिल है। न्यूट्रीच्वाइस मल्टीग्रेन थीन्स तीन जायको क्लासिक इंडिया स्पाइस, मेडिटेरियन हर्ब एंड टोमैटो और लाइम एंड मिंट में उपलब्ध होगा। यह 10 रुपये के पैकेट और 25 रुपये के स्मार्ट कॉटूर्न बैग में मिलेगा। देश भर के प्रमुख बिक्री केंद्रों पर इस महीने से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं न्यूट्रीच्वाइस मल्टीग्रेन रोस्टी 35 रुपये (90 ग्राम) के स्टैंडिंग पाउच में उपलब्ध होगा।

बीबा के ‘वार्मअप’ संग्रह
पारंपरिक परिधानों के ब्रांड बीबा ने अपने विंटर कलेक्शन में ‘वार्म अप’ कलेक्शन पेश किया है। यह रेंज आरामदायक होने के साथ-साथ नए ट्रेंड के अनुरूप भी हैं। बीबा के वार्म अप संग्रह में ब्लाउज, सलवार कमीज, एक्रो ऊन ब्लेंड से महीन बुनाई वाले अंगरखे या कुर्ते (ट्यूनिक्स), ट्विल फैब्रिक पर हेरिंगबोन पैटर्न वगैरह की रेंज है। इस सीरीज में दमदार रंगों और विंटर के लायक गहरे रंगों जैसे भूरा, पारंपरिक काला, वाइन, गहरा लाल, नीला, पन्ना हरा वगैरह को शामिल किया गया है। यह सीरीज बीबा के स्टोर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 899 रुपये से शुरू 1,499 रुपये तक है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
नए उत्पाद की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132