|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:59 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

यूनीनॉर ने 2 दिन में जोड़े 3 लाख नए ग्राहक

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    10:07 PM
Uninor has added 3 million new customers in 2 days

देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी यूनीनॉर ने गत सप्ताह के अंतिम दो दिन 3 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। यूनीनॉर के लिए किसी वीकेंड पर यह सबसे अधिक ग्राहक हासिल करने का एक रिकॉड है। यूनीनॉर की ग्राहक संख्या में इस वृद्धि से कर्मचारियों और कारोबारियों का उत्साह बढ़ा है। इससे यह भी स्पष्ट संकेत मिला है कि फिलहाल यूनीनॉर बाजार में बनी रहेगी।

टेलीनॉर के एशिया परिचालन प्रमुख और यूनीनॉर के एमडी सिग्वे ब्रैके ने कहा कि अगर आप आज यूनीनॉर के ग्राहक नहीं हैं, तो भी आपको हमसे फायदा मिलेगा। हमारी वजह से बाजार में प्रतियोगिता बढ़ी है और हर ऑपरेटर अपनी टैरिफ दरों को रियायती बनाने के लिए मजबूर हुआ है। लेकिन यदि नई प्रतियोगिता को बाजार से हटा दिया जाएगा, तो उत्तर प्रदेश के बाजार को भी उसी तरह से भारी टैरिफ अदा करने के लिए तैयार रहना चाहिए जैसा दिल्ली में हो रहा है। उत्तर प्रदेश पश्चिम में कंपनी की सेवाएं शुरू होने के बाद अब तक 43.8 लाख ग्राहक यूनीनॉर से जुड़े हैं।

यूनीनॉर और उसमें निर्णायक हिस्सेदारी वाले टेलीनॉर ग्रुप का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हाल के आदेश से उन्हें नुकसान हुआ है जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी और अब भारत में अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए वह हर उपलब्ध विकल्प को टटोलेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
टूजी नीलामी में भाग दोबारा लेगी यूनीनॉर
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132