|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:54 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

मण्णपुरम 10 को करेगी आरबीआई नोटिस पर चर्चा

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:26 AM
Mannpurm 10 RBI notice will discuss

सोने के बदले कर्ज देने वाली वित्तीय कंपनी मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड 10 फरवरी को रिजर्व बैंक के उस नोटिस पर चर्चा करेगी, जिसमें आरबीआई ने उसे ग्राहकों से जमा राशि स्वीकार न करने को कहा था। नोटिस जारी होने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 11.35 रुपये गिरकर 45.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि 10 फरवरी को होने वाली बैठक में निदेशक मंडल इस मुद्दे पर व कॉरपोरेट शिकायतों के निवारण पर चर्चा करेगा। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने नोटिस जारी करते हुए अपनी वेबसइट पर बताया है कि मण्णपुरम फाइनेंस या मण्णपुरम एग्रो द्वारा लोगों से जमा के रूप में राशि स्वीकार करना दंडनीय है और इसके लिए कारावास भी हो सकता है।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि मण्णपुरम फाइनेंस लोगों से राशि जमा करा रहा है और मेग्रो कंपनी के नाम से रसीद भी दे रहा है। मेग्रो मण्णपुरम के कार्यकारी चेयरमैन वीपी नंदकुमार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। दूसरी ओर मण्णपुरम ने स्पष्ट किया है कि वह लोगों से जमा राशि स्वीकार नहीं कर रही, बल्कि सुरक्षित अपरिवर्तनीय डिबेंचर और सबॉर्डिनेट बांड के जरिये निवेश प्राप्त कर रही है, जोकि सार्वजनिक जमा (पब्लिक डिपॉजिट) के तहत नहीं आता। आरबीआई ने मार्च 2011 में कंपनी को जमा प्राप्त न करने वाली गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया है। इससे पहले स्वीकार किए गए डिपॉजिटों का ब्याज सहित भुगतान किया जा चुका है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132