|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:53 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

माजा का ‘हर मौसम आम’ अभियान

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:19 AM
Majas all weather common campaign

सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी कोका कोला इंडिया ने अपने जूस ड्रिंक ब्रांड माजा का नया विज्ञापन अभियान ‘हर मौसम आम’ पेश किया है। इसमें ब्रांड को ऐसे आम के तौर पर पेश किया है, जिसके रसीले स्वाद का लुत्फ पूरे साल उठाया जा सकता है।

आम का मौसम न रहने पर फलों की दुकानों से आम गायब होते हैं और तब आम के विक्रेता अपनी गुजर-बसर के लिए कोई और काम तलाशते हैं। लेकिन अब माजा की बदौलत स्वादिष्ट आमों का स्वाद भरा अनुभव पूरे साल भर उठाया जा सकता है। माजा का ‘हर मौसम आम’ अभियान इसी संकल्पना को पेश करता है।

कोका कोला इंडिया, जूस बिजनेस के उपाध्यक्ष आंद्रे अवरामेंको ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमने आम की अलग-अलग किस्मों का स्वाद लिया है। लेकिन अब माजा का नया विज्ञापन अभियान आमों के शौकीनों को पूरे साल भर आम की एक नई किस्म ‘माजा- हर मौसम आम’ का अनुभव दिलाएगा। माजा के नए अभियान ‘माजा- हर मौसम आम’ की संकल्पना लियो बरनेट ने तैयार की है। इसका निर्देशन क्यूईडी फिल्म्स के अभिजीत चौधरी ने किया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132