|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:51 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

सटोरिया लिवाली से बाजार तेजी की ओर

मुंबई/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    9:47 AM
Indian share market bse nifti sensex asian market

विदेशों में तेजी तथा घरेलू स्तर पर धातु, रीयल्टी, बैंकिंग और ऑटो वर्ग के शेयरों में सटोरिया लिवाली के बीच बीएसई का सेंसेक्स 123.43 अंक उछलता हुआ 17,830.75 पर और एनएसई का निफ्टी 44.20 अंक ऊपर 5,412.35 अंक पर पहुंच गया। बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने अच्छी लिवाली की। यूनान के लिए बेल आउट पैकेज पर सहमति की उम्मीद से यूरोप के साथ अमेरिका और एशियाई बाजारों में आई तेजी ने भी बाजार धारणा को मजबूत किया।

बाजार में कारोबार मंदी पर शुरू हुआ। सेंसेक्स करीब 60 अंक नीचे 17,647.80 अंक पर खुला। बीच सत्र में यह 17,879.46 अंक के ऊपरी और 17,609.43 अंक के निचले स्तर में रहकर आखिर में पिछले कारोबारी दिवस के 17,707.32 अंक के मुकाबले 123.43 अंक की बढ़त के साथ 17,830.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 25 अंक से ज्यादा की कमजोरी लेकर 5,343.05 अंक पर खुला।

बीच कारोबार यह 5,423.40 अंक के उच्चतम और 5,338.90 अंक के न्यूनतम स्तर तक गिरकर आखिर में पिछले दिवस के 5,368.15 अंक की तुलना में 44.20 अंक ऊपर 5,412.5 अंक पर टिका। बीएसई का मिडकैप 78.18 अंक की तेजी लेकर 6,239.57 अंक पर और स्मॉलकैप 80.34 अंक की बढ़त के साथ 6,892.49 अंक पर रहा।

बीएसई समूह में तेल-गैस, सीजी और एचसी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्ग हरे निशान पर टिके रहे। बीएसई में कुल 3,010 कंपनियों के शेयरों में करोबार हुआ। इसमें 1,828 लाभ में और 1,057 नुकसान में रहीं। बाकी 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक इस साल घरेलू बाजार में अब तक 3.6 अरब डॉलर के लिवाल रहे हैं।

इससे बाजार में निवेश धारणा मजबूत हो रही है। धातु वर्ग की कंपनियों ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया। स्टरलाइट 4.59 प्रतिशत लाभ के साथ सबसे आगे रही। जिंदल स्टील 3.81 फीसदी, टाटा पावर 3.38, बजाज ऑटो 3.30, एचडीएफसी बैंक 2.79, टाटा मोटर्स 2.57, विप्रो 2.28, आईसीआईसीआई बैंक 2.14, महिंद्रा 2.01, एनटीपीसी 1.61, इनफोसिस 1.39, हिन्दुस्तान यूनि 1.15, टीसीएस 0.68, एसबीआई 0.30, मारुति 0.21, भेल 0.19, टाटा स्टील 0.10, सिप्ला 0.09, कोल इंडिया 0.08, और हीरो मोटोकॉर्प 0.01 प्रतिशत लाभ के साथ शामिल रहीं। नुकसान उठाने वालों में सनफार्मा 1.36 फीसदी हिंडाल्को 1.31, डीएलएफ 1.15, एयरटेल 1.13, एलएंडटी 1.01, आईटीसी0.71, आरआईएल 0.63, ओएनजीसी 0.53 और गेल इंडिया 0.49 प्रतिशत घाटे में रहीं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 17 हजार से नीचे
सेंसेक्स में 157 अंक की तेजी, बाजार बंद
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132