विदेशों में तेजी और घरेलू स्तर पर रीयल्टी, आईटी, धातु और पावर वर्ग के शेयरों में जोरदार लिवाली के बीच घरेलू बाजार गिरावट से उबरकर मजबूती पर बंद हुए। बाजार को तेजी देने मे विप्रो, इनफोसिस और टीसीएस जैसी आईटी कंपनियों की बड़ी भूमिका रही। बीएसई का सेंसेक्स 84.87 अंक की बढ़त लेकर 17,707.32 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 33 अंक बढ़कर 5,368.15 अंक पर रुका। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 86.28 अंक ऊपर 6,161.39 और स्मॉलकैप 60.17 अंक ऊपर 6,812.15 अंक पर रहा।
बीएसई समूह में बैंकिंग और एचसी को छोड़कर अन्य सभी वर्ग हरे निशान पर रहे। बीएसई में कुल 2,988 कंपनियों में करोबार हुआ। इसमें 1,723 फयदे में और 1,157 नुकसान में रहीं। बाकी 108 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में मजबूती पर टिकने वालों में धातु वर्ग की कंपनी हिंडाल्को 4.92 प्रतिशत लाभ में रही। कंपनी 160.85 रुपये प्रति शेयर के साथ सेंसेक्स में सबसे ऊपर रही।
गेल इंडिया 4.92 प्रतिशत लाभ के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसके शेयर 390.85 रुपये पर रहे। रीयल्टी क्षेत्र की डीएलएफ ने 2.97 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। कोल इंडिया 2.29 प्रतिशत लाभ में रही। इनके अलावा हीरो मोटोकार्प 2.22 प्रतिशत, मारुति 1.83, विप्रो 1.83, स्टरलाइट 1.68, एचडीएफ्सी 1.66, टीसीएस 1.61, इनफोसिस 1.60, हिन्दुस्तान यूनि 1.57, आरआईएल 1.57, जिंदल स्टील 1.56, एसबीआई 1.09, एलएंडटी1.05, सनफार्मा 0.91, एनटीपीसी 0.85, टाटा पावर 0.75 बजाज ऑटो 0.66, भेल 0.54 और टाटा मोटर्स 0.18 प्रतिशत लाभ कमाने में कामयाब रहीं। नुकसान उठाने वालों में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 6.58 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.61, ओएनजीसी 1.29, सिप्ला 0.62, आईटीसी 0.49 महिंद्रा 0.39, टाटा स्टील 0.38 और एचडीएफसी बैंक 0.32 प्रतिशत घाटे में रहा।
0
खबर पर अपनी राय दें