|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:50 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

IBM ने ट्यूलिप के लिए बनाया डाटा सेंटर

बंगलूरू/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    3:38 PM
IBM built data center for tulips

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आईबीएम ने देश में दूरसंचार नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ट्यूलिप के लिए दुनिया का तीसरा बड़ा डाटा सेंटर तैयार किया है।

आईबीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि डाटा सेंटर के साथ ही ट्यूलिप के लिए वह क्लाउड सेवा भी उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने कहा कि नए डाटा सेंटर के जरिए ट्यूलिप को अपने ग्राहक सेवा नेटवर्क विस्तार में काफी मदद मिलेगी।

आईबीएम के मुताबिक मोबाइल फेन पर इंटरनेट सेवा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियों सूचनाओं के संग्रह और उसके प्रबंधन में 50 गुना इजाफ होने की उम्मीद है। ऐसे में उच्च क्षमता वाले डाटा सेंटर कंपनियों के लिए काफी मददगार साबित होंगे।

आईबीएम के वरिष्ठ अधिकारी स्टीवन सैम्स ने ट्यूलिप के लिए तैयार किए गए नए डाटा सेंटर के बारे में कहा कि इसकी मदद से ट्यूलिप देश में पर्यावरण मानकों के अनुरूप अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर सकेगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132