|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:47 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

वित्त मंत्री को जीडीपी ऊपर जाने की उम्मीद

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:20 AM
Finance Minister expects the GDP to go up

सीएसओ के अनुमान के विपरीत वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर में वृद्धि की उम्मीद जताई है। 6.9 फीसदी आर्थिक विकास दर के अनुमान में सुधार की आवश्यकता जताते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के अंतिम आंकड़े आने पर ही विकास दर की सही तस्वीर पेश की जा सकती है।

औद्योगिक विकास विशेषकर निवेश में गिरावट
महंगाई काबू में आने, बंपर फसल के अनुमान और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के चलते आर्थिक विकास में तेजी आने की उम्मीद है। सीएसओ द्वारा जारी अनुमान पर उन्होंने कहा कि विकास में कमी आने का मुख्य कारण औद्योगिक विकास विशेषकर निवेश में गिरावट है। खनन क्षेत्र में गिरावट और निर्माण क्षेत्र में शिथिलता से भी आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है। ग्लोबल स्तर पर हो रहे घटनाक्रम और घरेलू स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र में आ रही गिरावट के मद्देनजर आर्थिक विकास दर में नरमी से आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है।

आर्थिक विकास में तेजी लाने में मददगार
हालांकि उहाल के सप्ताहों में कुछ घटनाक्रम उत्साहित करने वाले हुए हैं। रुपये की स्थिति सुधरी है और महंगाई दर में नरमी आई है। रबी सीजन में खाद्यान्नों के बंपर पैदावार की संभावना जतायी जा रही है और सेवा क्षेत्र में भी बढ़ोतरी जारी है। यह सभी तत्व आर्थिक विकास में तेजी लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी रहेगी
दो साल के निचले स्तर पर पहुंची जीडीपी
जीडीपी में घटेगी निर्माण उद्योग की हिस्सेदारी
जीडीपी के आंकड़े निराशाजनक : प्रणब
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132