|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:46 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.6 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    4:03 PM
Direct tax collections increased finance ministry

देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह मौजूदा कारोबारी साल के पहले 10 महीनों में 14.57 फीसदी अधिक 4,25,274 करोड़ रुपये रहा, जो 20 फीसदी वृद्धि के बजटीय लक्ष्य से काफी कम है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह मौजूदा कारोबारी साल के अप्रैल से जनवरी माह की अवधि में 14.57 फीसदी अधिक 4,25,274 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 3,71,188 करोड़ रुपये था।

दस महीने में कर संग्रह की गति की देखते हुए मौजूदा कारोबारी साल में 5.33 लाख करोड़ रुपये के बजटीय लक्ष्य पूरा होने की सम्भावना कम है। कर संग्रह के अनुमान से कम रहने से बजटीय घाटा पर भी दबाव बढ़ गया है। आर्थिक विश्लेषकों और कई अनुमानों के मुताबिक मौजूदा कारोबारी साल में वित्तीय घाटा 4.6 फीसदी के बजटीय लक्ष्य से अधिक रहेगा।

आलोच्‍य अवधि में कारपोरेट कर संग्रह पिछले कारोबारी साल की समान अवधि की तुलना में 11.87 फीसदी वृद्धि के साथ 2,85,837 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में व्यक्तिगत आयकर संग्रह पिछले कारोबारी साल की समान अवधि की तुलना में 20.43 फीसदी अधिक 1,38,730 करोड़ रुपये रहा।

इसी अवधि में कर रिफंड में भारी वृद्धि के चलते शुद्ध कर संग्रह में सिर्फ 9.28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 3,46,959 करोड़ रुपये रहा। संपत्ति कर संग्रह 45.11 फीसदी उछाल के साथ 682 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में शेयर हस्तांतरण कर (एसटीटी) संग्रह 27.19 फीसदी गिरावट के साथ 4,145 करोड़ रुपये रहा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132