|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:46 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

खाद्यान्न के बंपर पैदावार से महंगाई होगी कम

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    3:33 PM
Bumper crop will reduce food inflation KV thomas

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केवी थामस ने कहा है कि चालू रबी सीजन में देश में बंपर पैदावार होने से महंगाई को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।

प्रो. थामस ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के कृषि एवं खाद्य आपूर्ति मंत्रियों एवं सचिवों के लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। बंपर पैदावार होने से खाद्यान्नों की उपलब्धता बढ़ने पर महंगाई अवश्य कम होगी।

इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरित क्रांति, बुनियादी सुविधाओं में बढोतरी, बिजली और सिचांई की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही किसानों की कड़ी मेहनत से चालू सीजन में देश में खाद्यान्न का उत्पादन 25 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। पिछले वर्ष यह 24.5 करोड़ रहा था।

उन्नत बीज और आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी से पैदावार में बढोतरी बनेगी रहेगी। उत्पादन बढ़ने के साथ ही इसके भंडारण, परिवहन और वितरण की बेहतर व्यवस्था करने की आवश्यकता है ताकि कृषि उत्पादों को खराब होने में कमी लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि पीडीएस के लिए सशख्त आपूर्ति प्रणाली बनाने की जरूरत है। इसके लिए ग्राम, तालुका और जिला स्तर पर भंडारण की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस दिशा में काम शुरू किया गया है और इसके लिए केन्द्रीय भंडारण निगम ने आधुनिकीकरण के लिए महत्वकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है और भारतीय खाद्य निगम से भी इससे अपनाने को कहा गया है।

भंडारण सुविधा के लिए राज्यों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद की जा रही है। उन्होंने राज्यों से जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर भंडारण के लिए पांच वर्ष की कार्ययोजना बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों का उद्देश्य लोगों को मदद करना है। इसके साथ पीडीएस केंद्र और राज्य की संयुक्त जिम्मेदारी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132