|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:40 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

रिलायंस रूसी कंपनी सिबुर के साथ लगाएगी उपक्रम

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:56 PM
Reliance will venture with Russian company Sibur

देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कृत्रिम रबड़ के उत्पादन के लिए रूस और पूर्वी यूरोप की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल कंपनी सिबुर के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम बनाने और इसके तहत 45 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। कंपनी ने यहां बताया कि संयुक्त उपक्रम के तहत गुजरात के जामनगर में रिलायंस सिबुर एलास्ट्रोमर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से संयंत्र लगाया जाएगा, जिसकी उत्पादन क्षमता एक लाख टन वार्षिक होगी।

इसमें वर्ष 2014 के मध्य में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसमें रिलायंस की हिस्सेदारी 74.9 प्रतिशत और सिबुर की 25.1 प्रतिशत भागीदारी होगी। यह देश का पहला कृत्रिम रबड़ संयंत्र होगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता होगा। कंपनी ने कहा है कि देश की ऑटोमोबाइल उद्योग की कृत्रिम रबड़ की मांग 75 हजार टन वार्षिक है और वह अभी आयात पर निर्भर है। कंपनी की योजना इस बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने की है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132