|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:38 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

लाइफ टाइम वैलिडिटी स्कीम का हो रहा है सफाया

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, January 22, 2012    7:49 PM
Life Time validity scheme is eliminated

कभी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हुई लाइफ टाइम वैलिडिटी स्कीम का अब मोबाइल फोन कंपनियां सफाया करने में जुट गई हैं। बंद पड़े नंबरों की सफाई के अभियान में जुटी दूरसंचार कंपनियां अब दो महीने से बिना इस्तेमाल हुए लाइफ टाइम वैलिडिटी नंबरों को बंद कर रही है। अभी तक इस स्कीम में छह महीने के अंदर एक बार रिचार्ज करवाना पड़ता है लेकिन अगर मोबाइल फोन से दो महीने में कोई एसएमएस और आउटगोइंग कॉल नहीं करते हैं तो यह नंबर बंद हो सकता है।

दो महीने से बिना इस्तेमाल हुए नंबरों पर गाज
कंपनियों ने लाइफ टाइम वैलिडिटी स्कीम वाले नंबरों पर नजरें टिका ली हैं। जहां कोई ऐसे नंबर का पता लगता है। उसका नंबर बंद हो जाता है। कंपनियों के कार्यकारी अधिकारी अपने इस अभियान को जायज ठहराते हुए कहते है कि फोन नंबरों की कमी के चलते ऐसा किया जा रहा है, ताकि बंद पड़े इन फोन नंबरों को नए ग्राहकों को दिया जाए। हैरानी की बात है कि कंपनियों ने ग्राहकों को यह सेवा देने के समय ऐसी कोई बात नहीं कही थी कि अगर वह दो महीने तक अपने फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो उनका फोन नंबर बंद हो जाएगा।

ग्राहक को बिना कोई सूचना दिए उनके मोबाइल फोन बंद करके दूसरे ग्राहक को दिया जा रहा है। टेलीकॉम ग्राहक संगठन के रंधीर वर्मा कहते है कि कंपनियां अपने फायदे के लिए नियमों को ताक पर रख रही हैं, फिर भी दूरसंचार नियामक कुछ नहीं कर रहा है। ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्राई के आंकड़े बताते है कि देश में कुल 86 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में से महज 70 फीसदी ग्राहक यानी 60 करोड़ 86 लाख के लगभग ग्राहकों के ही मोबाइल फोन चालू हैं। बाकी के बंद पड़े है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल कस्टमर को मिलेगा प्रीपेड का बिल
मोबाइल से बुक कराइए रेल टिकट
मोबाइल कनेक्शन वेरीफिकेशन पर ट्राई से जवाब मांगा
20 दिन तक इस्तेमाल नहीं, तो मोबाइल बंद!
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132