|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:34 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

एलेकान के मुनाफे में 13 फीसदी का इजाफा

मुंबई/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 18, 2012    5:46 PM
Elekan 13 percent jump in profits

देश की प्रमुख इंजीनियरिंग एवं निर्माण उत्पाद कंपनी एलेकान ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 13 प्रतिशत का शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त इस तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 111.96 करोड रूपए रहा जबकि वित्त वर्ष 2010-11 की समान अवधि में उसका मुनाफा 99.04 करोड रूपए रहा था।

हालांकि पिछली तिमाही में एलेकान के कुल कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस अवधि में उसका कारोबार 299 करोड़ रूपए का रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 300 करोड़ रूपए रही। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी का कारोबार 890 करोड़ रूपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसने 824 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132