डा. रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड ने गत 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 108 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 262.77 करोड़ रुपये की तुलना में 58.89 प्रतिशत कम है। चालू वित्त वर्ष की इस अवधि में उसकी कुल आय 14.35 प्रतिशत बढ़कर 1,631.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,426.97 करोड़ रुपये रही थी।
लक्ष्मी विलास बैंक का लाभ 10.35 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक ने गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 28.35 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 25.69 करोड़ रुपये की तुलना में 10.35 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय 49.35 प्रतिशत बढ़कर 429.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस अवधि में बैंक की कुल ब्याज आय 394 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 266 करोड़ रुपये की तुलना में 48.10 प्रतिशत अधिक है।
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़ा
कोलकाता। प्लाईवुड और लेमिनेट उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.09 प्रतिशत अधिक है। गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 32.09 प्रतिशत बढ़कर 316.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
स्पाइसजेट को 39.26 करोड़ का घाटा
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट को गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 39.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 94.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 41 प्रतिशत बढ़कर 1,175 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 94.44 करोड़ रुपये रहा था।
0
खबर पर अपनी राय दें