|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:33 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

कोलगेट का मुनाफा 74.50 फीसदी बढ़ा

मुंबई।
Story Update : Monday, January 23, 2012    11:21 PM
Colgates net profit grew 7450 per cent

एफएमसीजी उत्पादों की बढ़ती बिक्री के बीच कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2011 को समाप्त तिमाही में 74.50 प्रतिशत अधिक 115.58 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 2010 की इसी अवधि में 66.24 करोड़ की शुद्ध कमाई की थी। दिसंबर 2011 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय भी दिसंबर 2010 की इसी अवधि के 585.86 करोड़ रुपये से 19.62 फीसदी अधिक 699.52 करोड रुपये रही।

ओबराय रीयल्टी का मुनाफा 50.27 फीसदी गिरा
ओबराय रीयल्टी का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 50.27 प्रतिशत घटकर 102 करोड़ रुपये रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 205 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने वत वर्ष 2011-12 की 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में समग्र आय 53.01 प्रतिशत गिरकर 187 करोड़ रुपये रह गया है। वित्त वर्ष 2010-11 की इसी अवधि में समग्र आय 399 करोड़ रुपये रही थी।

आइडिया का लाभ घटकर 162.9 करोड़
निजी क्षेत्र की मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेल्यूलर का समग्र शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2011 को समाप्त तिमाही में घटकर 162.9 करोड़ रुपये रहा गया। 2010 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 221 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय में वृद्धि रही और यह वित्त वर्ष 2010.11 की इसी अवधि के 39.29 अरब रुपये की तुलना में 49.66 अरब रूपए हो गयी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 50.20 अरब रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2010-11 की इसी अवधि के 39.53 अरब रुपये की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।

लार्सन एडं टुब्रो का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा
इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 991.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 840.53 करोड़ रुपये की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। दिसंबर 2010 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 11,646.52 करोड़ रुपये थी, जो गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 14,447.29 करोड़ रुपये हो गई। इसमें 25.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बीती तिमाही में उसका ऑर्डर 28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,129 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132