|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:33 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

कोल इंडिया का मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Monday, February 20, 2012    3:25 PM
Coal India profits increased 54 percent

कोयला खनन करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 4038 करोड़ रूपए का लाभ अर्जित किया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2010-11 की आलोच्य अवधि में 2626 करोड़ रूपए का मुनाफ कमाया था। इस अवधि में कोल इंडिया का कुल राजस्व 21 प्रतिशत बढ़कर 15349.26 करोड़ रूपए पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 12686.73 करोड़ रूपए रहा था।

कंपनी के राजस्व और मुनाफे में बढोतरी दर्ज की गई है लेकिन इसके उत्पादन में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई। वित्त वर्ष 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 11.37 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था जो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 11.46 करोड़ टन रहा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132