|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:32 PM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

ब्लैकबेरी में फेरबदल, शीर्ष अधिकारियों का इस्तीफा

वाटरलू/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Monday, January 23, 2012    9:57 AM
Blackberry in shuffle top officials resign

ब्लैकबेरी फोन बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) में अहम फेरबदल हुए हैं। कंपनी के प्रमुख सहकार्यकारी माइक लजारिडिस और जिम बालसिली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लजारिडिस रिम के संस्‍थापकों में से एक हैं और अब वे कंपनी के उपाध्यक्ष होंगे। वहीं बालसिली की भूमिका बोर्ड सदस्य तक ही सीमित रहेगी। इन दोनों के बदले थार्स्टन हेंस सीईओ का पद संभालेंगे।

कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट
कनाडा के वाटरलू में लजारिडिस ने बताया कि एक ऐसा समय आता है कि किसी भी कंपनी के विकास में जब संस्‍थापकों को लगता है कि अब जिम्मेदारी नए लोगों को देनी चाहिए। हमें लगता है कि अब यह समय आ गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कंपनी के शेयरों में 75 फीसदी की गिरावट आई है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा में कंपनी पिछड़ी
आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि एप्पल और गूगल के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा की दौड़ में कंपनी पिछड़ गई थी। इससे कंपनी में बदलाव होना जरूरी हो गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकबेरी सेवाएं बाधित, SMS का अंबार
‘ब्लैकबेरी साइक्लोन’ की से एप्पल को चुनौती
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132