|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:27 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

जेब पर कम होगा ब्याज का बोझ

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Monday, February 20, 2012    1:40 AM
Would reduce the interest burden on the pocket

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को बैंक सस्ती ब्याज दर पर कर्ज देने की तैयारी में हैं। दो साल से लगातार बढ़ती ब्याज दरों की वजह से ग्राहकों की कम होती तादाद ने बैंकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एसबीआई की होम और एजुकेशन लोन सस्ता करने की योजना है जबकि कई बैंकों ने नए-नए ऑफरों का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है।

शिक्षा ऋण में आधा फीसदी की रियायत
एसबीआई ने एजुकेशन लोन पर ब्याज दर में चौथाई से एक फीसदी की कटौती की योजना बनाई है। नई दरें सोमवार से लागू हो सकती हैं। हालांकि बैंक ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। एसबीआई चार लाख तक के एजुकेशन लोन पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी कमी करने की तैयारी कर रहा है। इससे बैंक 11.75 फीसदी की दर से ब्याज वसूलेगा। चार लाख से साढ़े सात लाख रुपये पर ब्याज दरों में एक फीसदी की कटौती होगी। इससे ग्राहकों को 12.5 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा। साढ़े सात लाख से ऊपर के ऋण पर ग्राहकों को अब 12.25 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। इसके अलावा एसबीआई ने महिलाओं के शिक्षा ऋण में आधा फीसदी की रियायत देने का निर्णय लिया है।

सेंट्रल बैंक से होम लोन सस्ता
सेंट्रल बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर में आधा फीसदी तक की कटौती की है। बैंक नए ग्राहकों से 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर 10.75 फीसदी ब्याज वसूलेगा। जबकि 30 से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में आधा फीसदी की कटौती और 75 लाख से अधिक के कर्ज पर ब्याज में 25 आधार अंक की कटौती की जाएगी। हालांकि इस ऑफर के लिए सेंट्रल बैंक ने कर्ज चुकाने की अवधि 10 से 25 वर्ष तक के बीच का रखा है। वहीं, कारपोरेशन बैंक ने मार्च तक प्रोसेसिंग चार्ज खत्म करने का निर्णय लिया है। एचडीएफसी ने कारपोरेट ग्राहकों को 24 घंटे में होम लोन देने की स्कीम पेश की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बेस रेट को 0.1 फीसदी तक घटा दिया है और 5 लाख रुपये तक के होम लोन को बेस रेट पर देने की घोषणा की है। बैंक 25 लाख रुपये तक के कर्ज पर प्रोसेसिंग चार्ज भी खत्म करेगा।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
महंगाई के जोखिम से नहीं घटाई ब्याज दर
मौद्रिक समीक्षा आज, ब्याज दरों पर कशमकश
पीएफ ब्याज दर पर दो माह टला फैसला
ब्याज दरों में कमी की योजना नहीं : एसबीआई
आप की राय -
ramsingh, riyadh ksa
सुन कर बहुत अच लगा मगर किया बैंक आसानी से तो कर्ज नाहे देता दुनिया भर की कागजी कर्वाहे करने को कहता है फिर उपर से कमिसन ईमानदारी से तो लों देता नाहे है फिर लोग फर्जी कागजात बनवाकर कमिसन देकर कम करवा लिटी है क्या कबी इस चीज से चुत्कारामिल पायेगा भर की कंट्री मई देखो कितनी आसानी से लों मिलता है
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132