|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:26 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

एसबीआई लाइफ की नौ भाषाओं में वेबसाइट

नई दिल्ली।
Story Update : Monday, January 30, 2012    10:19 PM
SBI Lifes nine language websites

तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने नौ भारतीय भाषाओं में अपनी वेबसाइट लांच की है। देश में यह अपनी तरह की पहली वेबसाइट है। यह वेबसाइट हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, मलयालम, बंगाली, कन्नड़ और पंजाबी में पेश की गई है।

एसबीआई लाइफ के एमडी एवं सीईओ एमएन राव ने बताया कि यह वेबसाइट हमारे ग्राहकों को उनकी अपनी भाषा में सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहायक साबित होगी। इससे ग्राहक कंपनी के उत्पादों और सेवाओं को आसानी से समझकर निवेश संबंधी अपनी योजना बना सकेंगे।

एसबीआई लाइफ के मुताबिक, टीयर 2 और टीयर 3 के शहरों में इंटरनेट उपभोक्ता तेजी से बढ़ रहे हैं और वे अपनी स्थानीय भाषा में कंटेट सर्च करना पसंद करते हैं। ऐसे ऑनलाइन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में कंपनी की यह पहल कारगर साबित होगी। कंपनी ने हाल ही में ऑनलाइन माध्यम में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132