|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:26 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

SBI, BoB व CB ने MCX से की 125% कमाई

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Monday, February 20, 2012    9:52 PM
SBI BoB and CB 125 of the revenues from MCX

देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स के पहले आईपीओ का प्राइस बैंड तय हो चुका है और इसकी घोषणा से तकरीबन आधा दर्जन कंपनी के फाइनेंशियल निवेशकों को सवा सौ फीसदी का फायदा हो रहा है। वीसी सर्कल एनालिसिस के अनुसार यह इंवेस्टर एमसीएक्स के मौजूदा आईपीओ के मार्फत अपने शेयर ऑफलोड कर रहे हैं। एमसीएक्स का यह आईपीओ नए साल का पहला पब्लिक इश्यू है और सूचीबद्ध होने वाला पहला एक्सचेंज बनने जा रहा है।

आईपीओ के जरिये फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक (इक्विटी), जीएलजी फाइनेंशियल फंड, एलेक्जेंड्रा मारिशस लिमिटेड, कॉरपोरेशन बैंक, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा एमसीएक्स के अपने शेयर बेच रहे हैं। इन सबकी कंपनी में कुल 44.11 फीसदी हिस्सेदारी है और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज अपनी हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसदी करने जा रही है, जिससे कि कमोडिटी एक्सचेंजों में शेयरधारिता के नियमों का पालन हो सके। दूसरे शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग को बेच रहे हैं।

आईपीओ के मार्फत फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज 26 लाख शेयर, भारतीय स्टेट बैंक 21 लाख शेयर, जीएलजी 7.8 लाख शेयर, एलेक्जेंड्रा 3.9 लाख शेयर, कॉरपोरेशन बैंक 2.4 लाख शेयर, आईसीआईसीआई लोंबार्ड 1.4 लाख शेयर और बैंक ऑफ बड़ौदा के एक लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस आईपीओ में तीन बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कॉरपोरेशन बैंक को सबसे अधिक लाभ होगा। एमसीएक्स में इन्होंने दस रुपये अंकित मूल्य से निवेश किया था, जिसमें यदि बोनस जोड़ दिया जाए, तो उनकी लागत 8 रुपये प्रति शेयर हो जाती है, जबकि मौजूदा इश्यू में इनके उन शेयरों को 129 गुना अधिक लाभ मिल रहा है और वह भी सिर्फ आठ साल में।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132