|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:25 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

पीएनबी ने सरकार से मांगी 1,285 करोड़ की पूंजी

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    12:32 AM
PNB sought the government capital of 1285 million

सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बडे़ बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने प्रथम श्रेणी पूंजी को आठ प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने के लिए सरकार से 1,285 करोड़ रुपये की पूंजी मांगी है। बैंक के सीएमडी केआर कामत ने बताया कि निदेशक मंडल से सरकार से 1,285 करोड़ रुपये निवेश करने का आग्रह करते हुए वरीय शेयर आवंटित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

18 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत है और इस निवेश के बाद इसमें मामूली वृद्धि होगी। अभी बैंक की प्रथम श्रेणी पूंजी 7.85 प्रतिशत है, लेकिन इसे आठ प्रतिशत से अधिक बनाए रखने की जरूरत है। इसलिए सरकार से 1,285 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में ऋण के उठाव पर दबाव है और इसके 18 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 18.7 प्रतिशत की दर बढ़ा है।

पीएनबी का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बडे़ बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 1,150 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,090 करोड़ रुपये रहा था। बैंक के कोर परिचालन का शुद्ध लाभ 15.2 प्रतिशत बढ़कर 1,205 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, लेकिन निवेश से होने वाली आय में कमी की वजह से मुनाफे पर दबाव बना है। तिमाही में बैंक की कुल आय 30.8 प्रतिशत बढ़कर 10,435 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान ब्याज आय में 33.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक का कुल कारोबार 21.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ छह लाख 19 हजार 122 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में बैंक की सकल गैर निष्पादित संपत्तियां 6,442 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132