|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:20 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

आईडीबीआई बैंक ने पेश किया फ्रीडम कार्ड

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:25 AM
IDBI Bank has introduced Freedom Card

सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बहुउद्देश्यीय प्रीपेड कार्ड ‘फ्रीडम’ पेश किया है। बैंक ने ग्लोबल स्तर पर भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टर कार्ड के सहयोग से इट्ज कैशकार्ड लिमिटेड के साथ मिलकर इस कार्ड को लांच किया है।

प्रीपेड कार्ड के कई संस्करण पेश
बैंक के सीएमडी आरएम मल्ला, मास्टर कार्ड के भारत में प्रमुख टीवी शेषाद्री और इट्ज कैश के अशोक कुमार ने यहां इस कार्ड को पेश किया। मल्ला ने बताया कि 2003 में उनके बैंक ने सबसे पहले देश में प्रीपेड गिफ्ट कार्ड पेश किया था। उसके बाद से अब तक विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रीपेड कार्ड के कई संस्करण पेश किए जा चुके हैं।

ब्लाक कर इसका दुरुपयोग रोका
उन्होंने कहा कि अब उनके बैंक ने युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर यह बहुउद्देशीय कार्ड पेश किया गया है, जिसका उपयोग देश के सभी 85 हजार एटीएम केंद्रों पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह कार्ड न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 50 हजार रुपये रिचार्ज किया जा सकता है। इस कार्ड को मास्टर कार्ड द्वारा दी जाने वाली सभी सुरक्षा खासियतों का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्ड को इट्ज कैश के केंद्रों से रिचार्ज किया जा सकता है। चोरी या खोने की स्थिति में इसके ब्लाक कर इसका दुरुपयोग रोका जा सकता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132