|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:19 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

आईडीबीआई बैंक ने फ्रीडम कार्ड पेश किया

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:24 PM
IDBI Bank Freedom Card has to offer

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आईडीबीआई ने वैश्विक स्तर पर भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टर कार्ड के सहयोग से इट्ज कैशकार्ड लिमिटेड के साथ मिलकर बहुद्देश्यीय प्रीपेड फ्रीडम कार्ड पेश किया।

बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरएम मल्ला, मास्टर कार्ड के भारत में प्रमुख टीवी शेषाद्री और इट्ज कैश के अशोक कुमार ने यहां इस कार्ड को पेश किया। मल्ला ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके बैंक ने सबसे पहले देश में प्रीपेड गिफ्ट कार्ड पेश किया था और उसके बाद से अब तक विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रीपेड कार्ड के कई संस्करण पेश किए जा चुके हैं।

मल्ला ने कहा कि अब उनके बैंक ने युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ मिलकर यह बहुद्देश्यीय कार्ड पेश किया है। इस कार्ड का उपयोग देश के सभी 85 हजार एटीएम केंद्रों पर किया जा सकता है। इसके माध्यम से खरीददारी करने पर हर तरह की जरूरतों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

मल्ला ने बताया कि यह कार्ड न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 50 हजार रुपए से रीचार्ज किया जा सकता है। इस मौके पर गोयल ने कहा कि इस कार्ड से मास्टर कार्ड द्वारा दी जाने वाली सभी सुरक्षा खासियतों का लाभ उठाया जा सकता है। इसके माध्यम से देश के पांच लाख से ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर समान और सेवा के लिए भुगतान किए जाने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132