|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:19 PM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

टैक्स की टेढ़ी नजर से बचें, अपनाएं ये सेविंग स्कीम

विनीता वशिष्ठ
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    7:19 AM
Here are some great tax saving schemes

ज्यों ज्यों मार्च का महीना पास आ रहा है लोगों के मन में टैक्स डिडक्शन का हौवा खड़ा हो रहा है। यदि सही समय पर टैक्स सेविंग के फंडे नहीं अपनाए तो टीडीएस कटने की तलवार सिर पर लटक रही है। ऐसे में आपको टीडीएस कटने से बचाना है तो उन सभी सेविंग स्कीम्स के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए जो आपका टैक्स बचा सकती हैं। आयकर की धारा 80 के तहत मिलने वाले टैक्स बेनिफिट आप तभी उठा सकते हैं जब आपने बेहतरीन सेविंग्स स्कीम्स में इनवेस्ट किया हो।

पीपीएफ
टैक्स बचाने के लिए आज भी पीपीएफ (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड) बेस्ट ऑप्शन है। पीपीएफ खाते में आप एक साल में अधिकतम एक लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। फिलहाल इस पर सालाना ब्याज 8.6 फीसदी है। निवेशकों को पीपीएफ से दोहरा लाभ मिलता है क्योंकि इस पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता। खास बात ये है कि जिन लोगों का ईपीएफ कटता है वो लोग भी पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

एनपीएस
जोखिम से बचने वाले निवेशकों को पीपीएफ के साथ साथ एनपीएस भी लुभाता है। राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस एक ऐसी बचत योजना है जिसका उद्देश्य लोगों की रिटायरमेंट जरूरतों को पूरा करना है, इसमें जमा कराई जाने वाली एक लाख रुपये तक की राशि पर टैक्स ‌नहीं लगता।

एलआईसी
एलआईसी की पॉलिसी बेहतर इन्वेस्टमेंट स्कीम में शामिल हैं। अपने और अपने परिवार के लिए एलआईसी का जीवन बीमा कराकर आप सुरक्षित जीवन के साथ साथ टैक्स बेनिफिट भी पा सकते हैं। इसके तहत आप एलआईसी की किसी भी पालिसी में साल भर में अधिकतम एक लाख रुपए निवेश कर सकते हैं जिन पर आपको टैक्स छूट मिलेगी। यही नहीं इसके ब्याज और बोनस पर भी टैक्स नहीं लगता।

इंफ्रा बांड्स
अगर आप 80 सी के तहत एक लाख रुपये के सामान्य डिडक्शन के अलावा 20 हजार रुपये का अतिरिक्त डिडक्शन चाह रहे हैं तो इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स में निवेश सबसे मुफीद है। धारा 80 सीसीएफ में इन बॉन्ड्स में जमा 20 हजार रुपये तक की रकम पर टैक्स छूट मिलती है। आजकल इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स को पीपीएफ के मुकाबले सेविंग का बेस्ट ऑप्शन माना जा रहा है। इसमें पीपीएफ के मुकाबले ब्याज भी ज्यादा मिल रहा है।

म्यूचुअल फंड
जो लोग सेविंग के साथ साथ कुछ जोखिम उठाकर लाभ भी पाना चाहते हैं वो टैक्स सेविंग के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। जिन लोगों को शेयर बाजार की ज्यादा समझ नहीं वो कंपनियों के म्यूचुअल फंड में निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। इस पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

चाइल्ड प्लान्स
बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न इन्श्योरेंस कंपनियां चाइल्ड ‌इन्श्योरेंस प्लान जारी करती हैं। इनमें निवेश करने पर जहां बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहता है वहीं अच्छी खासी टैक्स बचत भी हो जाती है।

डाकघर बचत योजना
डाकघर में बचत खाता खोलकर आप बचत के साथ साथ टैक्स बेनिफिट भी पा सकते हैं। खास बात ये है कि इस बचत पर ब्याज भी अच्छा खासा मिलता है। डाकघर बचत योजनाओं के साथ साथ किसान बचत पत्र में किया गया निवेश भी टैक्स बेनिफिट दिलाता है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
समय पर करें एडवांस टैक्स का भुगतान
टैक्स बचाने की अभी कर लें निवेश प्लानिंग
आप की राय -
swrnprbha, kangra
मेरी राय है १०००००से ज्यादा नहीं बचाया जा सकता। ज्यादा बचाने के लिए क्या किया जा सकता है 80c के अंदर income टैक्स मे1
vivek goel, muzaffar nagar
sir, I don't think there is a tax rebate on post office saving account and k.v.p. is no more relevant in new postal policy. If I am wrong, plz inform me. thanks
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132