|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:12 PM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

टोयोटा को ग्लोबल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

टोक्यो/एजेंसी।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:05 AM
Toyota global sales expected to grow 21 percent

दुनिया की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन को इस साल ग्लोबल बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। टोयोटा ने कहा है कि 2012 में कंपनी के वाहनों की ग्लोबल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 95.8 लाख इकाई तक पहुंचने का अनुमान है। इसमें जापान में बिक्री 23.2 लाख वाहन रह सकती है।

जापानी कंपनी टोयोटा को पिछले साल अपने देश में आए भीषण भूकंप और सुनामी की वजह से बिक्री में गिरावट देखनी पड़ी थी। इसके अलावा थाईलैंड में आई भारी बाढ़ ने भी टोयोटा की बिक्री रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया था। लेकिन बदले हुए अंतरराष्ट्रीय हालात में टोयोटा को अपनी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। खास तौर पर जापान में उसे बिक्री में 30 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132