|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:09 PM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

टीवीएस मोटर ने पकड़ी रफ्तार, बिक्री बढ़ी

चेन्नई/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    1:48 PM
TVS Motor sales rise Two and three wheelers

दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कम्पनी लिमिटेड की बिक्री में जनवरी में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को मासिक बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कम्पनी ने कहा कि पिछले माह उसने 173,514 वाहनों की बिक्री की जिसमें 171,112 दोपहिया और 2402 तिपहिया वाहन थे। जनवरी 2011 में कम्पनी ने कुल 165,152 वाहनों की बिक्री की थी।

कम्पनी ने हालांकि जनवरी में मोटरसाइकिलों की बिक्री में कमी दर्ज की। जनवरी 2011 में कम्पनी ने 67,721 मोटरसाइकिल बेचे थे जबकि बीते माह कम्पनी 65,608 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। कम्पनी ने स्कूटरों और मोपेड की बिक्री में वृद्धि दर्ज की। जनवरी में कुल 41469 स्कूटर और 66437 मोपेड की बिक्री हुई।

जनवरी में कम्पनी निर्यात घटकर 18610 वाहनों तक सिमट गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 21,224 वाहनों की थी।

अप्रैल 2011 से जनवरी 2012 के बीच कम्पनी की कुल बिक्री में 10 फीसदी का इजाफा देखा गया। इस अवधि में कुल 18,43,554 वाहनों की बिक्री हुई जबकि अप्रैल 2010 से जनवरी 2011 के बीच 16,78,048 वाहनों की बिक्री हुई थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132