|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 2:00 PM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

डिजायर का कॉम्पैक्ट वर्जन बाजार में

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    6:52 PM
Maruti Suzuki Swift DZire launched auto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपनी सेडान कार स्विफ्ट डिजायर का कॉपैक्ट वर्जन लांच किया है। नई स्विफ्ट डिजायर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम है। इस कारण इस पर 10 फीसदी एक्साइज शुल्क कम लगेगा।

डीजल वर्जन 1,300 सीसी के इंजन से लैस
कॉम्पैक्ट डिजायर के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.79 लाख रुपये से 6.19 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच है। जबकि डीजल वर्जन की कीमत 5.80 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। नई डिजायर का पेट्रोल वर्जन में 1,200 सीसी का इंजन लगा है, जबकि डीजल वर्जन 1,300 सीसी के इंजन से लैस है। पेट्रोल वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है।

अधिकतम माइलेज क्षमता 23.4 किमी प्रति लीटर
मारुति सुजुकी के मुताबिक, कंपनी और उसके वेंडरों ने नई डिजायर के लिए 230 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी के मुताबिक नई डिजायर का पेट्रोल वर्जन अधिकतम 19.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। जबकि डीजल वर्जन की अधिकतम माइलेज क्षमता 23.4 किमी प्रति लीटर होगी। नई डिजायर का उत्पादन कंपनी के मानेसर प्लांट में किया जाएगा।

- पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध
- कीमत 4.79 से 7.09 लाख रुपये के बीच (एक्स शोरूम दिल्ली)
- 19.1 किमी प्रति लीटर पेट्रोल वर्जन की अधिकतम माइलेज
- 23.4 किमी प्रति लीटर डीजल वर्जन की अधिकतम माइलेज
- पेट्रोल वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132