|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 1:59 PM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

टीवीएस ने स्टार सिटी का नया वर्जन लांच किया

नई दिल्ली (ब्यूरो)।
Story Update : Wednesday, January 25, 2012    12:59 AM
Launches new version of TVS Star City

दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस ने 110 सीसी सेगमेंट की अपनी बाइक स्टार सिटी का नया वर्जन लांच किया है। इसकी कीमत 38,650 रुपए (एक्स शोरुम दिल्ली) रखी गई है। कंपनी का दावा है कि नया वर्जन पहले से कहीं बेहतर और स्टाइलिस्ट है। टीवीएस ने इसका माइलेज 83 किलोमीटर से अधिक का बताया है। यह बाइक एलॉय व्हील के साथ उपलब्ध होगी।

टीवीएस के मार्केटिंग अध्यक्ष एचएस गांधी के अनुसार नई मोटर साइकिल एक्जेक्यूटिव क्लास फीचर और जीवंत स्टाइल का बेहतरीन नमूना है। कंपनी का दावा है कि इसका इंजन सीवीटीआई तकनीक का है, जिसे टीवीएस के अपने इंजीनियरों ने तैयार किया है। इस तकनीक के कारण बाइक बेहतर माइलेज तो देती ही है साथ ही साथ इसके पिकअप में भी किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ता।

अब यह बाइक एक्जेक्यूटिव फीचर सेगमेंट में उपलब्ध होगी। जिसमें डूवल टोन बाडी कलर और नया स्टाइलिस्ट हेडलैंप लगा होगा। उपभोक्ताओं को यह छह नए रंगों में मिलेगी। यही नहीं स्टार सिटी के इस वर्जन में कलरफुल इंडीकेटर भी लगाया गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
टीवीएस की बिक्री में मामूली गिरावट
बजाज, टीवीएस व यामाहा की बिक्री बढ़ी
टोयोटा और टीवीएस मोटर की बिक्री बढ़ी
टीवीएस बढ़ाएगी दाम!
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132