|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Wednesday, May 23, 2012  |  Last Update - 1:55 PM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

बजाज आटो का मुनाफा 19 फीसदी बढा

नई दिल्ली (वार्ता)।
Story Update : Thursday, January 19, 2012    3:39 PM
Bajaj Auto profits grew 19 per cent

दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बडी कंपनी बजाज आटो का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर 2011 को समाप्त तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 795 करोड रूपए रहा। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2010-11 की इसी अवधि में यह आंकडा 667 करोड रूपए रहा था।

कंपनी के मुताबिक त्यौहारी सीजन के दौरान गाडियों की बिक्री संतोषजनक रही लेकिन नवंबर के आखिरी सप्ताह से इसमें गिरावट शुरू हो गयी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने लगातार तीसरे महीने 10 लाख दुपहिया वाहन बेचे जिससे उसका कुल कारोबार बढकर 5154 करोड रूपए पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का निर्यात भी 1710 करोड रूपए का रहा। जिससे बाजार में उसकी हिस्सेदारी 31 प्रतिशत बनी रही।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132